mandla news: सूने घर में चोरी,

सूने घर में चोरी,
सूने मकान का ताला तोड़कर तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया

मंडला | निवास थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे, मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और आलमारी का लॉक तोड़कर पूजा कक्ष से चांदी के सिक्कों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरे की दिशा भी बदल दी, लेकिन उनकी पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची निवास पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Created On :   8 July 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story