- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शाह से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र के...
सियासी हालात: शाह से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र के सियासी हालात समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi News. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ठीक बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ताजा सियासी हालात पर मंत्रणा की है। बताया जा रहा कि फडणवीस का यह दौरा पूर्वनिर्धारित है, लेकिन प्रधान के इस्तीफे के बाद उपजे हालात में मुख्यमंत्री के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर रोहिणी आचार्य ने दी तीखी प्रतिक्रिया, छात्र आंदोलन को लेकर पूछा ये बड़ा सवाल
सूत्रों की मानें तो शाह और फडणवीस की इस मुलाकात में महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकियों से उपजे हालात पर दोनों नेताओं के बीच विशेष रूप से बातचीत हुई है।
यह भी पढ़े -भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर रोहिणी आचार्य ने दी तीखी प्रतिक्रिया, छात्र आंदोलन को लेकर पूछा ये बड़ा सवाल
गौरतलब है कि पेपरलीक और छात्रों के मुद्दों के लेकर बीते शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना (उद्धव) के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला था। इस यात्रा की सफलता को देखते हुए शिवसेना (उद्धव) ने रविवार को भी तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। ऐसा माना जा रहा कि शाह-फडणवीस की इस बैठक में शिवसेना (उद्धव) के इस अभियान और उसके राजनीतिक प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
Created On :   26 July 2026 8:18 PM IST







