Mumbai News: राज्य में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए 74 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी

राज्य में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए 74 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी
हजारों लाभार्थियों को मिलेगा अपना घर

Mumbai News प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दूसरी किस्त के रूप में 74 करोड़ 96 लाख रुपये जारी करने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इस राशि में केंद्र सरकार का 44 करोड़ 97 लाख 60 हजार रुपए और राज्य सरकार का 29 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए का हिस्सा शामिल है। यह राशि राज्यभर के स्वीकृत आवास परियोजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

केंद्र सरकार से मिली मंजूरी के बाद जारी हुआ फंड

गृह निर्माण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 10 जून 2026 को महाराष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दूसरी किस्त की मंजूरी दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने समान हिस्सेदारी जोड़ते हुए कुल 74.96 करोड़ रुपए जारी करने का निर्णय लिया है। यह राशि केवल उन लाभार्थियों के लिए जारी की जाएगी जिनके मकानों का निर्माण निर्धारित प्रगति तक पहुंच चुका है और जो दूसरी किस्त के लिए पात्र हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि धनराशि का वितरण केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत सूची और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा।

राज्यभर के नगर निकायों को मिलेगा लाभ

जारी राशि का लाभ प्रदेश की विभिन्न नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में स्वीकृत परियोजनाओं को मिलेगा। इनमें पुणे, नागपुर, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, जालना, लातूर, नांदेड़, परभणी, अमरावती, यवतमाल, गडचिरोली, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित अनेक जिलों के हजारों लाभार्थी शामिल हैं। दूसरी किस्त के तहत 7 हजार 496 आवास इकाइयों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।


Created On :   24 July 2026 7:28 PM IST

Tags

Next Story