New Delhi News: महाराष्ट्र एम्पोरियम में गणेश प्रतिमाओं की 16 अगस्त से प्रदर्शनी, दिल्ली-एनसीआर में 30 से अधिक मंडलों में होता आयोजन

महाराष्ट्र एम्पोरियम में गणेश प्रतिमाओं की 16 अगस्त से प्रदर्शनी, दिल्ली-एनसीआर में 30 से अधिक मंडलों में होता आयोजन
  • दिल्ली-एनसीआर में 30 से अधिक गणेश मंडलों में होता है गणेश उत्सव का आयोजन
  • महाराष्ट्र एम्पोरियम में गणेश प्रतिमाओं की 16 अगस्त से प्रदर्शनी

New Delhi News. महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास निगम के दिल्ली स्थित ‘मराठी’ महाराष्ट्र इम्पोरियम में इस वर्ष 16 अगस्त से गणेश प्रतिमाओं की प्रदर्शनी और बिक्री शुरू होगी। यह प्रदर्शनी और बिक्री 27 अगस्त, 2025 तक जारी रहेगी। यह प्रदर्शनी पिछले 30 वर्षों से महाराष्ट्र के मूर्तिकारों की कला को बढ़ावा देने, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उनकी मूर्तियों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और दिल्ली में मराठी और गैर मराठी गणेश भक्तों को गुणवत्तापूर्ण गणेश प्रतिमा आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की जाती रही है। दिल्ली-एनसीआर में 30 से अधिक गणेश मंडलों में गणेश उत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही, मराठी परिवारों में भी गणेश उत्सव मनाया जाता है।

इस वर्ष, इम्पोरियम के हॉल में शाडू मिट्टी से बनी 6 इंच से 3 फीट तक की ऊँचाई वाली कुल 1,000 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध होंगी। इन मूर्तियों की कीमत 600 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक है। इसके अलावा, गणेश प्रतिमा की सजावट के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां भी यहां उपलब्ध हैं। नंदा एस्कॉर्ट्स, त्रिभुवन दास झवेरी, विभिन्न उद्योगपति और गणमान्य व्यक्ति हर साल यहां से गणेश प्रतिमाएं खरीदते हैं। ठाणे के मूर्तिकार मंदार सूर्यकांत शिंदे कई वर्षों से यहां गणेश प्रतिमाएं बिक्री और प्रदर्शन के लिए रखते आ रहे हैं।

Created On :   14 Aug 2025 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story