- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दालों के लिए आत्मनिर्भरता मिशन होगा...
Mumbai News: दालों के लिए आत्मनिर्भरता मिशन होगा लागू, राज्य के 34 जिलों में अगले पांच सालों तक चलाया जाएगा अभियान

- प्रदेश में दालों के लिए आत्मनिर्भरता मिशन होगा लागू
- 34 जिलों में अगले पांच सालों तक चलाया जाएगा अभियान
Mumbai News. प्रदेश सरकार ने दालों के लिए आत्मनिर्भरता मिशन लागू करने को लेकर प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार के इस अभियान को राज्य में साल 2025-26 से साल 2030-31 तक लागू किया जाएगा। जिसमें राज्य सरकार भी भागीदार होगी। इस अभियान के लिए मुंबई शहर और उपनगर को छोड़कर राज्य के बाकी 34 जिलों को चिन्हित किया गया है। राज्य में रबी फसल सीजन से अभियान लागू किया जाएगा। राज्य के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक इस अभियान का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसान लाभार्थी को मिल सकेगा। इस अभियान के लिए केंद्र 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत निधि उपलब्ध कराएगा। जबकि दालों के लिए मूलभूत बीज खरीदने और आधारभूत बिज उत्पादन के लिए केंद्र सरकार की ओर से 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस अभियान के लिए पूरे देश में 11 हजार 440 करोड़ रुपए खर्च करने को मंजूरी दी है।
Created On :   28 Nov 2025 9:13 PM IST












