- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- यशवंत महाविद्यालय में नाबालिग...
Latur News: यशवंत महाविद्यालय में नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़, लिपिक गिरफ्तार - दो शिक्षकों पर कार्रवाई

- पोक्सो अंतर्गत मामला दर्ज
- लातूर शिक्षा क्षेत्र की घटना
- लिपिक गिरफ्तार - दो शिक्षकों पर कार्रवाई
Latur News. जाने माने लातूर के शिक्षा क्षेत्र में, छात्रों के साथ छेड़छाड़ के मामले की घटना का दौर दिब दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही ऐसी घटना घटी थी। 27 नवंबर के दिन लातूर के यशवंत महाविद्यालय में नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए है। पीड़ित छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लिपिक दत्तात्रय मार्तंडराव भुतुंपल्ले को गिरफ्तार कर पोक्सो अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित छात्राओं के बयान के अनुसार, आरोपी लिपिक ने अपने कार्यालय के सामने उन्हें रोककर अनुचित टिप्पणी की और शारीरिक रूप से परेशान किया। इसके अलावा, आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी अनुचित व्यवहार किया। घटना के समय दो अन्य शिक्षक सत्यभामा नागीमे और दयानंद कांबळे ने घटना की जानकारी होने के बावजूद पीड़ित छात्राओं की मदद नहीं की और उन्हें शांत रहने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़े -प्रतिबंधित गुटखा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 20 हजार का माल जब्त - एक आरोपी धराया
अभिभावकों ने दी प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी फैलते ही अभिभावकों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा विभाग का हस्तक्षेप
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारी ने कहा की यह घटना निंदनीय है। इसकी हम पूरी जांच पड़ताल करेंगे हम पुलिस थाने में आने से ही पहले इस मामले की घटना पुलिस विवेकानंद पुलिस थाने में दर्ज हुई है। इस घटना पर मध्य नजर रखते हुए पीड़ित छात्राओं को सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। स्कूल प्रशासन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारी मैडम ने दैनिक भास्कर को जानकारी दी।
विवेकानंद पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित छात्राओं के बयान के आधार पर तीनों आरोपी दत्तात्रय मार्तंडराव भुतुंपल्ले, सत्यभामा नागीमे और दयानंद कांबळे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लातूर शहर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी समीरसिंह सालवे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी की है। पुलिस ने कहा कि यह मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण विशेष गंभीरता से देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -महानगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं से अवैध होर्डिंग-बैनर के खिलाफ दर्ज एफआईआर और वसूले गए जुर्माने का मांगा डेटा
लिपिक पर गंभीर आरोप पोक्सो अंतर्गत मामला दर्ज
लातूर जिले में एक लिपिकावर (क्लर्क) पर गंभीर आरोप लगे है। आरोप है कि उसने बच्चों के साथ यौन शोषण से संबंधित घटनाओं में लापरवाही बरती और संबंधित जानकारी छुपाई। मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि दो शिक्षकों ने भी इस जानकारी को छुपाया। पुलिस ने लिपिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 74, 75, 79 और पोक्सो अधिनियम (POCSO) की धारा 8, 12 के तहत कार्रवाई करते हुए, धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। और दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ऐसा लातूर शहर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी समीरसिंह सालवे दैनिक भास्कर को 27 नवंबर के दिन रात 9:00 बजे जानकारी दी है।
छात्र घबराएं नहीं टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें
उपविभागीय पुलिस अधिकारी समीरसिंह सालवे ने कहा अगर कोई अध्यापक ऐसी हरकतें करें तो छात्रों ने लातूर पुलिस से बिना डरे टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क करें साथ ही कोई छात्रों के साथ छेड़छाड़ करने पर दामिनी पथक को भी इस बारे में जानकारी दें।
Created On :   27 Nov 2025 10:09 PM IST












