- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- शरद पवार गुट को झटका - हर्षवर्धन...
Naldurg News: शरद पवार गुट को झटका - हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में जगदाले ने कांग्रेस में किया प्रवेश

- हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
- अशोक जगदाले ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थामा
Naldurg News. राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के नेता अशोक जगदाले ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया है। उनके इस कदम से नलदुर्ग में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) को बड़ा झटका लगा है, जबकि कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है।
मंगलवार, 11 नवंबर को मुंबई स्थित तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और पूर्व मंत्री तथा विधायक अमित देशमुख की उपस्थिति में अशोक जगदाले ने अपने समर्थकों सहित औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी नगरपालिका चुनाव में अशोक जगदाले को कांग्रेस की ओर से नगराध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
ज्ञात हो कि जगदाले ने 2019 के विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी से प्रत्याशी के रूप में लगभग 35 हजार वोट हासिल कर सत्ताधारी दल के लिए कड़ी चुनौती पेश की थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने से तुलजापुर तहसील में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो गई है।
Created On :   11 Nov 2025 8:16 PM IST












