Latur News: प्रतिबंधित गुटखा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 20 हजार का माल जब्त - एक आरोपी धराया

प्रतिबंधित गुटखा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 20 हजार का माल जब्त - एक आरोपी धराया
  • तंबाकूजन्य पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी
  • अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस का विशेष अभियान जारी

Latur News. प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकूजन्य पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस का विशेष अभियान जारी है। जिसके तहत स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी सफलता हासिल की है। 19 नवंबर 2025 को टीम ने छापेमारी कर गुटखा की अवैध ढुलाई कर रहे एक आरोपी को दबोचा और 5 लाख 20 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।

स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहिणा–बोथी मार्ग पर एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में प्रतिबंधित गुटखा ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही बोथी तांडा–रोहिणा रोड पर जाल बिछाया गया।

शाम 5:55 बजे, रोहिणा की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर (MH 05 AX 9610) को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की व पिछली सीट के नीचे रखे सफेद और खाकी रंग के बोरों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा पाया गया।

जब्त किया गया माल

  • विमल पान मसाला, V-1 तंबाकू : ₹1,20,000
  • स्विफ्ट डिजायर कार (MH 05 AX 9610) : ₹4,00,000
  • कुल जब्ती : ₹5,20,000

पुलिस ने आरोपी अभय दिनेश सोलंके (उम्र 30 वर्ष, निवासी मुंगी, तालुका धारूर, जिला बीड) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि वह प्रतिबंधित गुटखे की अवैध बिक्री और तस्करी के उद्देश्य से इसकी ढुलाई कर रहा था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 123, 274, 205, 223 के तहत चाकूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक मंगेश चव्हाण के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक सुधाकर बावकर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई को सफल बनाने में पीएसआई प्रमोद देशमुख, पुलिस कर्मचारी संजय कांबळे, सूर्यकांत कलमे और पाराजी पुठेवाड का विशेष योगदान रहा। यह कार्रवाई जिले में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित एक्शन से ऐसे अवैध धंधों पर रोक लगाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Created On :   20 Nov 2025 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story