ईजी जांच जारी: 100 करोड़ के फॉरेक्स घोटाला मामले में विशेष पीएमएलए अदालत ने पुणे के व्यापारी विनोद खुटे समेत 9 लोगों को भेजा समन

100 करोड़ के फॉरेक्स घोटाला मामले में विशेष पीएमएलए अदालत ने पुणे के व्यापारी विनोद खुटे समेत 9 लोगों को भेजा समन
  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले की कर रहा जांच
  • पुणे के व्यापारी विनोद खुटे समेत 9 लोगों को भेजा समन

Mumbai News. विशेष पीएमएलए अदालत ने 100 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले में पुणे के व्यापारी विनोद खुटे समेत 9 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि 2020 से निवेशकों को दुबई के एक फॉरेक्स प्लेटफॉर्म के जरिए हर महीने 2 से 3 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया गया था। आरोप है कि पैसा हवाला चैनलों के जरिए भेजा गया। जबकि ये कंपनियां आरबीआई के लाइसेंस के बिना काम कर रही थीं।

ईडी के मुताबिक आरोपियों ने ऑनलाइन प्रेजेंटेशन और वर्चुअल मीटिंग के जरिए दुबई की कंपनी ‘कान कैपिटल’ को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रमोट किया। प्लेटफॉर्म बंद होने के बाद निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई। ईडी ने दावा किया कि पैसा हवाला चैनलों के जरिए विदेश भेजा गया और उसका इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया।

ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि कई कंपनियां आरबीआई के जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थीं। लोगों का पैसा एस्क्रो खातों के बजाय सीधे कंपनी के खातों में जमा किया गया था। हालांकि बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि ये कारोबार वैध रियल एस्टेट के काम थे। अदालत ने पाया कि आरोपियों के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पहली नजर में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

Created On :   10 May 2026 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story