रणनीति: आम और काजू उत्पादक किसानों के मोर्चे को शिवसेना उद्धव गुट का मिला समर्थन, 15 मई को वर्षा बंगले तक निकाला जाएगा मोर्चा

आम और काजू उत्पादक किसानों के मोर्चे को शिवसेना उद्धव गुट का मिला समर्थन, 15 मई को वर्षा बंगले तक निकाला जाएगा मोर्चा
  • 22 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत पर नाराज किसान
  • सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी

Mumbai News. कोकण में बेमौसम बारिश और लगातार बदलते मौसम से आम और काजू की फसलों को हुए भारी नुकसान के खिलाफ किसान अब आंदोलन की राह पर उतरने वाले हैं। किसानों ने 15 मई को मुंबई में बड़ा मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। इस आंदोलन को शिवसेना (उद्धव) ने भी समर्थन दिया है। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन और अन्य किसान संगठनों के नेतृत्व में यह मोर्चा 15 मई को गिरगांव चौपाटी से शुरू होकर मुख्यमंत्री के सरकारी निवास वर्षा बंगले तक निकाला जाएगा। मोर्चे की तैयारियों को लेकर उद्धव गुट ने हाल ही में एक बैठक भी बुलाई जिसमें आंदोलन की रणनीति और उसकी रूपरेखा तय की।

22 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत पर नाराज किसान

किसानों का कहना है कि राज्य सरकार ने फसल नुकसान के बदले 22 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर सहायता की घोषणा की है, लेकिन यह नुकसान की तुलना में बेहद कम है। किसानों ने राहत राशि बढ़ाने और वास्तविक नुकसान का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की है। किसान संगठनों का आरोप है कि कोकण के कई हिस्सों में आम और काजू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे हजारों किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी

शिवसेना (उद्धव) के समर्थन के बाद इस आंदोलन को राजनीतिक ताकत भी मिल गई है। खबर है कि किसानों के इस आंदोलन में खुद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं। किसानों की मांग है कि फसल नुकसान का नया सर्वे कराया जाए, मुआवजा राशि बढ़ाई जाए और प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।

Created On :   10 May 2026 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story