- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वायु सेना के विमान से उत्तर...
री-नीट 2026: वायु सेना के विमान से उत्तर पुस्तिकाओं की एयरलिफ्टिंग, नागपुर से विशेष विमान में भरकर की जाएंगी रवाना

Nagpur News. री-नीट 2026 की परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर शीट्स) को सुरक्षित तरीके से मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पूरे अभियान में भारतीय वायु सेना एक बार फिर अहम भूमिका निभाने जा रही है। जिस तरह वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टरों से प्रश्नपत्र नागपुर और विदर्भ के विभिन्न जिलों तक पहुंचाए गए थे। उसी तरह अब परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को भी वायुसेना के विमान से राष्ट्रीय मूल्यांकन एजेंसी के मूल्यांकन केंद्रों तक भेजा जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया को सैन्य स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के तहत अंजाम दिया जा रहा है।
वायुसेना को सौंपी गई जिम्मेदारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, री-नीट परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन की जिम्मेदारी भी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है। बताया गया है कि सोमवार को वायु सेना का विशेष विमान नागपुर पहुंच सकता है। जिसके बाद विमान में लोड कर निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इससे पहले नागपुर, अकोला, अमरावती समेत विदर्भ के विभिन्न जिलों से उत्तर पत्रिकाओं को एकत्र कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। यहां सीआरपीएफ और सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गए है। केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में सभी पत्रिकाओं को उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा घेरे में नागपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा।
15 जून को वायु सेना लेकर आई थी प्रश्नपत्र
इससे पहले 15 जून को री-नीट 2026 के प्रश्नपत्र को भारतीय वायु सेना के विमानों से नागपुर लाए गए थे। इस काम के लिए विशेष रूप से वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर को काम पर लगाया था। नागपुर पहुंचने के बाद सी-130 हरक्यूलिस, एएन-32, एवरो विमान और हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रश्नपत्रों को विदर्भ के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया गया था। सुरक्षा कारणों से यह पूरा अभियान गोपनीय रखा गया था।
Created On :   21 Jun 2026 8:40 PM IST












