पटोले का बड़ा निशाना: भाजपा के पाप का अंत शुरु, मोदी - शाह ने छोटे दलों पर दबाव बनाने का किया प्रयास

भाजपा के पाप का अंत शुरु, मोदी - शाह ने छोटे दलों पर दबाव बनाने का किया प्रयास
  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का बयान
  • मोदी - शाह ने छोटे दलों पर दबाव बनाने का किया प्रयास

Nagpur News. महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पाप के अंत की शुरुआत हो गई है। विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शात ने छोटे दलों पर दबाव लाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं झुके। शुक्रवार को पटोले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के विरोध में प्रत्येक कार्य का कांग्रेस विरोध करेगी। वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक मंजूर करने का कांग्रेस तैयार थी। तब बताया गया कि जनगणना के बाद सीटें बढ़ायी जाएगी। सीटे बढ़ाने के लिए संसद में विधेयक लाया गया। 2021 में कोरोना काल में जनगणना नहीं की गई। अब मनुवाद लाने का प्रयास भाजपा कर रही है। घरों का सर्वे कर जनगणना करने का दावा झूठा है।

महिला आरक्षण का विराेध नहीं

पटोले ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है। ओबीसी, एससी वर्ग की महिलाओं को न्याय के लिए इस आरक्षण के कुछ विषयों का विरोध किया गया है। भाजपा हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन ओबीसी हिंदू पर अन्याय करने लगी है। भाजपा जाति का जहर घोल रही है।

खरात के सहयोगी को मारा गया

पटोले ने कहा कि अशोक खरात सरकार का प्यादा है। उसे बचाने का प्रयास शुरु है। प्रमाण नष्ट करने के लिए खरात के सहयोगी जीतेंद्र शेलके को मारा गया। खरात प्रकरण में हिंदू धर्म का अपमान हुआ है। इस प्रकरण में राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज नहीं किया गया है। भाजपा के प्रवक्ताओं के पास सीडीआर जाता है लेकिन अपराध दर्ज नहीं किया जाता है। खरात को जेल में भी मारा जा सकता है। गृह विभाग कमजोर है। मध्यप्रदेश में शिवराज चव्हाण सरकार के व्यापम घोटाले के समय कई लोगों की हादसे में जान गई।

बदर समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

अनुसूचित जाति के उपवर्गीकरण के मामले को लेकर पटोले ने कहा कि बदर समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।

नवनीत को टारगेट करने का प्रयास

पूर्व सांसद नवनीत राणा व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान की बीच तीखी बयानबाजी को लेकर पटोले ने कहा कि भाजपा को नवनीत राणा की कदाचित जरुरत नहीं है। इसलिए नवनीत काे टारगेट करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के टारगेट पर कौन सा समाज है यह सभी जानते हैं।

राहुल गांधी की नागरिकता

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के सवाल पर पटोले ने कहा कि मोदी सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए विविध प्रयास कर रही है। राहुल गांधी पर 35 प्रकरण दर्ज है। राहुल गांधी को टारगेट करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

Created On :   19 April 2026 4:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story