सुविधा: वरिष्ठ नागरिकों की सेहतमंद रखने की दिल की जांच, जिला अस्पताल के शिविर में स्वस्थ्य रहने मार्गदर्शन

वरिष्ठ नागरिकों की सेहतमंद रखने की दिल की जांच, जिला अस्पताल के शिविर में स्वस्थ्य रहने मार्गदर्शन
  • कर्णबधिर सप्ताह और विश्व हृदय दिवस
  • श्रवण समस्या की जांच और परामर्श

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती है। ऐसे में समय पर जांच और बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिला अस्पताल द्वारा समाज कल्याण भवन, श्रद्धानंद पेठ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ हृदय रोग और श्रवण संबंधी समस्याओं को लेकर जांच, परामर्श और जागरूकता के लिए मार्गदर्शन किया गया।

कर्णबधिर सप्ताह और विश्व हृदय दिवस

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. निवृत्ती राठोड के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, विश्व कर्णबधिर सप्ताह और विश्व हृदय दिवस एकसाथ मनाया गया। इस दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। शिविर में हृदय स्वास्थ्य को लेकर नागरिकों को जीवनशैली, नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। स्टेमी प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सावन तेमस्कर ने हृदय संबंधी आपात स्थिति में समय पर उपचार मिलने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन किया।

श्रवण समस्या की जांच और परामर्श

विश्व कर्णबधिर सप्ताह के तहत श्रवण स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर दिया गया। ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट शैलेश सुपलकर और हियरिंग इंस्ट्रक्टर धनराज आत्राम ने श्रवण संबंधी समस्याओं की जांच और मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने सुनने की क्षमता में कमी को उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता होने पर समय पर श्रवण जांच कराने की सलाह दी। शिविर में डॉ. स्वाती कुलसंगे, डॉ. पल्लवी, डॉ. शिवम शाह, डॉ. पूर्वाली काटकर आदि ने सह्योग किया।

Created On :   4 Oct 2026 6:26 PM IST

Tags

Next Story