वर्धा रोड पर भीषण हादसा: पति-पत्नी, बेटे की मौत, बाइक पर सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, दूसरा बेटा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

पति-पत्नी, बेटे की मौत, बाइक पर सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, दूसरा बेटा जिंदगी-मौत से जूझ रहा
  • देर रात मृतकों की पहचान हुई
  • शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ

डिजिटल डेस्क, नागपुर/हिंगना. वर्धा मार्ग पर जामठा गांव के पास गवसी-मानापुर क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नागपुर से बुटीबोरी की ओर जा रहे पति-पत्नी अपने दो बेटों के साथ बाइक पर निकले थे। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि पति-पत्नी और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।


यह भी पढ़े -विमानतल रनवे के पास बड़ा हादसा, 40 फीट लंबा और 6 सौ किलो वजनी गेट गिरने से गार्ड की मौत, ट्रेनी गंभीर

देर रात मृतकों की पहचान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार मोटरसाइकिल (क्रमांक एमएच-40 एचवी-5067) पर नागपुर शहर से बुटीबोरी की ओर जा रहा था। पीछे से तेज गति से आए ट्रेलर (क्र.एचआर-55 एएक्स-8278) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी और उनके एक बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दूसरे बेटे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही हिंगना थाने के थानेदार प्रमोद घोंगे पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पति-पत्नी योगेश नाईक (35), सुनीता नाईक और उनका बेटा गुलशन उर्फ गोलू (04) के रूप में देर रात मृतकों की पहचान हुई। घायल बेटे का नाम तन्मय (06) है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किस वजह से हुआ और चालक की गति कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है।

Created On :   4 Oct 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story