- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में अब पेट्रोल 117.31 और...
बढ़ते दाम: नागपुर में अब पेट्रोल 117.31 और डीजल 101.67 रुपए लीटर, नायरा एनर्जी ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई, डीलरों का विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नायरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में की गई अचानक और एकतरफा बढ़ोतरी के खिलाफ डीलरों ने मोर्चा खोल दिया है। "ऑल इंडिया नायरा डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन' ने कंपनी के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए 5 अक्टूबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार, कंपनी ने 2 अक्टूबर 2026 से पेट्रोल की कीमतों में रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी लागू की है। यह वृद्धि बिना किसी पूर्व सूचना या डीलर समुदाय से चर्चा किए बिना थोप दी गई है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता और पेट्रोल पंप संचालकों के लिए यह फैसला एक बड़े झटके की तरह सामने आया है। बढ़ोतरी के बाद अब नागपुर में पेट्रोल के दाम 117.31 रुपए और डीजल के दाम 101.67 रुपए लीटर हो गए हैं। इससे पहले यह 112.31 और 98.67 रुपए लीटर बिक रहे थे।
यह भी पढ़े -पति-पत्नी, बेटे की मौत, बाइक पर सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, दूसरा बेटा जिंदगी-मौत से जूझ रहा
नागपुर में अब पेट्रोल 117.31 और डीजल 101.67 रुपए लीटर हो गया है
एसोसिएशन के सचिव रोहित झामतानी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम अचानक बढ़ने के कारण ग्राहकों का गुस्सा सीधे तौर पर आउटलेट (पेट्रोल पंप) कर्मचारियों और डीलरों पर फूट रहा है। कीमतों में आई इस तेजी के चलते पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या (फुटफॉल) में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे डीलरों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती नाराजगी को देखते हुए एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। पहले चरण में नायरा एनर्जी के एलआईसी चौक, श्रीराम टावर स्थित जोनल मैनेजर कार्यालयों के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। यदि कंपनी ने मांगें नहीं मानीं, तो इस विरोध प्रदर्शन को जिला प्रबंधक कार्यालयों और अंततः कंपनी के मुख्य मुख्यालय तक विस्तारित किया जाएगा।
मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग
एसोसिएशन ने नायरा एनर्जी प्रबंधन से मांग की है कि इस मनमानी मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और डीलर प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू की जाए। इसके साथ ही एसोसिएशन ने सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से भी हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि आम उपभोक्ताओं और खुदरा नेटवर्क के हितों की रक्षा की जा सके।
Created On :   4 Oct 2026 8:09 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ













