लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा: इमरान प्रतापगढ़ी ‌‌‌ने कहा - सोनम वांगचुक को पुलिस ने गलत उठाया, सरकार आंदोलन दबा रही है

इमरान प्रतापगढ़ी ‌‌‌ने कहा - सोनम वांगचुक को पुलिस ने गलत उठाया, सरकार आंदोलन दबा रही है
  • कांग्रेस सांसद बोले- संवाद की जगह बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ
  • मोहन यादव पर कथित आरोपों को लेकर भी सरकार को घेरा

Nagpur News. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने वालों के साथ अन्याय कर रही है। निजी कार्यक्रम के सिलसिले में प्रतापगढ़ी ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे वरिष्ठ व्यक्ति लंबे समय से अनशन पर बैठे थे। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। पुलिस के जरिए उन्हें जबरन उठाकर ले जाना पूरी तरह गलत है और इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

सरकार का रवैया गलत

कांग्रेस सांसद ने कहा कि छात्रों का आंदोलन भी कई दिनों से जारी है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने दावा किया कि २१ छात्रों की मौत के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जवाबदेही तय की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले में सरकार के रवैये का तीव्र विरोध करती है। लोकसभा के आगामी सत्र का जिक्र करते हुए प्रतापगढ़ी ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन क्या इसके नाम पर जनता की आवाज को दबाया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार को "डरपोक सरकार" बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार संवाद के बजाय विरोध की आवाजों को दबाने का रास्ता अपना रही है।

मोहन यादव पर कथित आरोपों को लेकर भी उठाए सवाल

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों के मुद्दे पर भी प्रतापगढ़ी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जबकि उसे जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "सरकार निष्ठा, ईमानदारी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों की बात करती है। ऐसे में यदि उसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो सरकार को जवाब देना चाहिए।"
  • प्रतापगढ़ी ने सवाल उठाया कि मोहन यादव पर लगाए जा रहे कथित आरोपों पर सरकार मौन क्यों है और इन मामलों की पारदर्शी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है।

Created On :   19 July 2026 5:11 PM IST

Tags

Next Story