- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चरित्र संदेह और दहेज प्रताड़ना से...
Nagpur News: चरित्र संदेह और दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान, पति गिरफ्तार

Nagpur News चरित्र पर संदेह, दहेज की मांग और लगातार मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पारड़ी पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष झा (35), उसके पिता ज्ञानाथ झा (65) और मां इंद्रासन झा (60) श्याम नगर, पारड़ी के निवासी हैं। करीब 11 वर्ष पहले आशीष का विवाह पिंकी (31) से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति और सास-ससुर पिंकी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उस पर चरित्र को लेकर भी संदेह किया जाता था और आए दिन विवाद व मारपीट होती थी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आशीष के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसे लेकर भी दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। लगातार प्रताड़ना और घरेलू कलह से तंग आकर पिंकी ने 14 जुलाई को अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने मामले को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया था, लेकिन जांच और मृतका के भाई राजीव कुमार मोहन पाठक (38), मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी दिल्ली, की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी पति आशीष झा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच पारड़ी पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा - राजनीति की तरह दिखावे के लिए नहीं, संकल्प के साथ करें पौधारोपण
Created On :   18 July 2026 6:35 PM IST














