- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- संवाद के बजाय अस्पताल में भर्ती करा...
Nagpur News: संवाद के बजाय अस्पताल में भर्ती करा गई सरकार,लगातार दबा रहे विरोध की आवाज

Nagpur News शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को नागपुर पहुंचते ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को समाप्त कराए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा - राजनीति की तरह दिखावे के लिए नहीं, संकल्प के साथ करें पौधारोपण
नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित रामरक्षा पाठ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ठाकरे ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या की है। इन छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे थे, लेकिन सरकार ने उनसे संवाद करने के बजाय उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। ठाकरे ने सवाल उठाया कि यदि छात्रों की मौतों के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तो संबंधित मंत्री से जवाब क्यों नहीं मांगा जा रहा।
संजय राउत का आरोप- विरोध की आवाज दबा रही सरकार : शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को देर रात जबरन अस्पताल ले जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। राउत ने कहा कि नागपुर में रामरक्षा पाठ आंदोलन को मिल रहे समर्थन से भाजपा असहज हो गई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में अनशन कर रहे वांगचुक को पुलिस ने रात में जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। राउत के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई प्रशासनिक दबाव में की गई और इसका उद्देश्य आंदोलन की धार को कमजोर करना था।
यह भी पढ़े -आयुक्त डॉ. विपीन ने कहा - उपराजधानी में विकास कार्यों के लिए खुदाई से पहले मनपा की अनुमति अनिवार्य
रामरक्षा पाठ कार्यक्रम पर राजनीतिक घमासान : नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित रामरक्षा पाठ और महाआरती कार्यक्रम को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे के साथ आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अंबादास दानवे, अनिल देसाई और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं।
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित विवादों को लेकर शुरू किए गए इस अभियान पर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) इसे हिंदुत्व और धार्मिक आस्था से जुड़ा जनआंदोलन बता रही है।
यह भी पढ़े -भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की सलाह - रामरक्षा आंदोलन से पहले संघ मुख्यालय जाकर माफी मांगें संजय राऊत
Created On :   18 July 2026 5:54 PM IST












