- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- प्रचार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
सोलापुर पर फोकस: प्रचार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे नागपुर के नेता, सोलापुर पर अधिक फोकस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. लोकसभा के लिए पहले व दूसरे चरण में विदर्भ की सभी 10 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। नागपुर सहित विदर्भ के सभी प्रमुख दलों के नेता अब अन्य क्षेत्रों में प्रचार कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य में सोलापुर लोकसभा क्षेत्र पर यहां के नेताओं का अधिक फोकस रहेगा। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी प्रचार के लिए नेता जाएंगे।
भाजपा की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही राज्यभर में विविध क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। अब विदर्भ से प्रमुख पदाधिकारियों को विविध क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे को सोलापुर में संगठन कार्य के लिए भेजा जा रहा है। प्रताप अडसड सहित अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व दिया गया है।
पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े को रायगड़ के गुहानगर विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। विधान परिषद सदस्य प्रवीण दटके, पूर्व विधान परिषद सदस्य परिणय फुके, भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े, विधायक मोहन मते, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को भी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है।
Created On :   29 April 2024 8:12 PM IST












