Nagpur News: धम्मचक्र प्रवर्तन दिन और दशहरे पर मेट्रो का संचालन मध्यरात्रि 12 बजे तक

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन और दशहरे पर मेट्रो का संचालन मध्यरात्रि 12 बजे तक
  • 20 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से शुरू होंगी सेवाएं
  • चारों टर्मिनलों से मिलेगी सुविधा

Nagpur News धम्मचक्र प्रवर्तन दिन और विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर नागपुर आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधा तथा संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए महा मेट्रो नागपुर ने 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मेट्रो ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

20 अक्टूबर को खापरी, ऑटोमोटिव चौक, प्रजापति नगर और लोकमान्य नगर, इन चारों टर्मिनलों से पहली ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन मध्यरात्रि 12 बजे रवाना होगी।

तीन वर्षों से विशेष व्यवस्था : महा मेट्रो नागपुर पिछले तीन वर्षों से विशेष अवसरों पर नियमित समय-सीमा के बाद भी मेट्रो ट्रेनों का संचालन कर रही है। यह व्यवस्था यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हुई है।

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के अवसर पर नागपुर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों, अन्य जिलों और राज्यों से लाखों श्रद्धालु दीक्षाभूमि पहुंचते हैं। वहीं, दशहरे पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं।

इन दोनों आयोजनों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए महा मेट्रो ने 20 अक्टूबर को मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


Created On :   17 Oct 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story