Nagpur News: मुंबई-नागपुर फ्लाइट रद्द : 350 से अधिक यात्री परेशान

मुंबई-नागपुर फ्लाइट रद्द : 350 से अधिक यात्री परेशान
पिछले कुछ दिनों से लगातार विमान रद्द हो रही

Nagpur News इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर 6ई 2738 विमान को रविवार रात को रद्द कर दिया गया। यह विमान मुंबई से रात 11:05 बजे उड़कर रात 12:40 बजे नागपुर पहुंचने वाला था।

ऑपरेशनल कारणों का हवाला देकर यह उड़ान रद्द की गई। यात्रियों को कुछ घंटे पहले ही जानकारी मिलने पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। पिछले कुछ दिनों से लगातार विमान रद्द या देरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी से सैकड़ों विमान प्रभावित हुए थे। उससे उबरते ही रविवार रात को मुंबई-नागपुर विमान रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

निर्धारित समय के अनुसार, मुंबई से रात 11:05 बजे उड़ान भरकर नागपुर रात 12:40 बजे पहुंचने वाला यह विमान था। इसके बाद यही विमान फ्लाइट नंबर 6ई 2739 के रूप में नागपुर से रात 1:20 बजे उड़कर रात 2:50 बजे मुंबई पहुंचने वाला था। लेकिन मुंबई से आने वाला विमान रद्द होने से नागपुर से जाने वाली उड़ान भी प्रभावित हो गई। परिणामस्वरूप, दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले लगभग 350 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से विमान रद्द होने की पुष्टि इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों ने की है।


Created On :   11 Nov 2025 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story