लोकसभा: नाशिक सिंहस्थ कुंभ मेले के प्रचार-प्रसार के लिए महाराष्ट्र सरकार से पर्यटन मंत्रालय को कोई प्रस्ताव नहीं मिला

नाशिक सिंहस्थ कुंभ मेले के प्रचार-प्रसार के लिए महाराष्ट्र सरकार से पर्यटन मंत्रालय को कोई प्रस्ताव नहीं मिला
  • मेलों और महोत्सवों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलती सहायता
  • राज्य सरकारों को केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है

New Delhi News. केंद्र सरकार ने कहा है कि मेलों और महोत्सवों के प्रचार-प्रसार के लिए महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य सरकारों को केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो प्रस्तावों की प्राप्ति और योजना के दिशानिर्देशों के अनुपालन के अधीन है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि आगामी नाशिक सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए महाराष्ट्र सरकार से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को यह जानकारी दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिंडोरी से सांसद भास्कर भगारे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शेखावत ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने सूचित किया है कि 22,425.39 करोड़ रुपए की राशि वाली एक व्यापक कुंभ मेला विकास योजना को 13 मार्च 2026 को आयोजित शीर्ष समिति की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 40 सदस्यीय शीर्ष समिति का गठन किया है। इसके साथ ही मेले की योजना बनाने, समन्वय और आयोजन के लिए एक कार्यकारी समिति तथा नीतिगत निर्णय लेने के लिए कुंभ मेला मंत्रियों की समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद को शीर्ष समिति में शामिल किया गया है।

Created On :   27 July 2026 7:24 PM IST

Tags

Next Story