विपक्ष की मांग: जयराम ने कहा - अगले 25 साल तक लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखी जाए

जयराम ने कहा - अगले 25 साल तक लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखी जाए
  • संसद के विशेष बैठक में परिसीमन और महिला विधेयक पेश किए जाने की संभावना
  • कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्र की ओर से संसद के विशेष बैठक में परिसीमन और महिला विधेयक पेश किए जाने की संभावना के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रमुख विपक्षी दल ने परिसीमन विधेयक संसद में पेश किए जाने पर उसका पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अगले 25 साल तक लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि देश के मैन्युफैक्चरिंग उद्योग को गति देने में नाकाम मोदी सरकार अब लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत मैन्युफ़ैक्चर करने की साजिश रच रही है। यह भारत के संविधान पर हमला है। इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाना चाहिए और किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का रुख शुरू से ही स्पष्ट और एक समान रहा है।

जयराम ने कहा कि कांग्रेस का रूख स्पष्ट है। अगले 25 साल तक लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखी जाएं। साथ ही अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण भी शामिल रहे।

Created On :  

Tags

Next Story