New Delhi News: द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव - भाजपा ने विनोद तावड़े, आठवले समेत चार उम्मीदवारों की सूची जारी की

New Delhi News. भाजपा ने द्विवार्षिक राज्य सभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ ही केंद्रीय मंत्री व आरपीआई (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले के भी नाम शामिल है। उम्मीदवारों की सूची में एक महिला का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़े -श्रीनगर सीएम उमर अब्दुल्ला ने सिविल सोसायटी से की वार्ता, ईरान हमलों के पीड़ितों के लिए मांगी दुआ
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चारों उम्मीदवारों के नाम को स्वीकृति प्रदान की गई। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने महायुति की सहयोगी आरपीआई (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते को उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 मार्च है । इसके बाद सभी 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
Created On :   4 March 2026 6:22 PM IST










