मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम: रेखा गुप्ता ने कहा - पीएम पोषण ने देश में पोषण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया

New Delhi News. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में पीएम पोषण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और पोषण अभियान ने देश में पोषण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। आज हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सशक्त निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
यह भी पढ़े -राष्ट्र सेविका समिति का महिला शक्ति पर दो दिवसीय मंथन, विज्ञान भवन में 7-8 मार्च को सम्मेलन
मुख्यमंत्री ने ये बातें यहां भारत सरकार के पीएम पोषण (मिड-डे मील योजना) के कार्यान्वयन भागीदार 'द अक्षय पात्र फाउंडेशन' द्वारा दिल्ली में आयोजित मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन को दिल्ली में छह वर्षों की निरंतर सेवा और “मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम” के शुभारंभ के लिए साधुवाद दिया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व अक्षय पात्र ने कुछ विद्यालयों में मात्र 1500 बच्चों को भोजन प्रदान कर अपनी यात्रा शुरू की थी। आज हम उसी मिशन के साथ मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम का विस्तार कर रहे हैं ताकि बच्चे पोषित होकर अपने विद्यालय दिवस की शुरुआत कर सकें।
यह भी पढ़े -'जम्मू और कश्मीर में आए नए बदलाव वहां के युवाओं की नई पहचान,' रणजी चैंपियन बनने पर अमित शाह ने बधाई दी
अक्षय पात्र ने वर्ष 2019 में गोल मार्केट में अपनी पहली रसोई स्थापित की थी, जिसकी क्षमता 20,000 बच्चों को भोजन प्रदान करने की है। फाउंडेशन फिलहाल समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, मोहन कोऑपरेटिव और गोल मार्केट स्थित रसोइयों के माध्यम से प्रतिदिन सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के 90,000 से अधिक बच्चों को मिड-डे मील प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में दिल्ली नगरनिगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, भाजपा नेता श्याम जाजू तथा अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास प्रमुखता से उपस्थित रहे।
Created On :   28 Feb 2026 6:38 PM IST












