14 साल पहले जबलपुर से फरार कैदी ठाणे में धराया, अब छिंदवाडा पुलिस के हवाले

14 years ago prisoner escaped from Jabalpur now arrested from Thane
14 साल पहले जबलपुर से फरार कैदी ठाणे में धराया, अब छिंदवाडा पुलिस के हवाले
14 साल पहले जबलपुर से फरार कैदी ठाणे में धराया, अब छिंदवाडा पुलिस के हवाले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्यप्रदेश के जबलपुर जेल से पैरोल पर छूटने के बाद 14 साल पहले फरार हुए एक दोषी को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अशफाक नईमुद्दीन काजी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। साल 2004 में वह 11 दिन की पैरोल पर छूटा था लेकिन वापस जेल में नहीं लौटा।

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा को काजी के भिवंडी इलाके में होने की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस से मिली। इसके बाद जाल बिछाकर उसे दूधनाका इलाके से दबोच लिया गया। काजी के खिलाफ मध्यप्रदेश के छिंदवाडा में स्थित पांडुरना इलाके में हत्या का मामला दर्ज था। उसे फरवरी 2001 में आजीवन कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद वह जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। इसी दौरान उसे दिसंबर 2004 में 11 दिन के पैरोल पर रिहा किया गया। लेकिन पैरोल मिलने के बाद वह फरार हो गया और वापस नहीं लौटा।

आरोपी लगातार ठिकाने और नाम बदल रहा था। इसी बीच मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी मिली कि वह भिवंडी इलाके में है और अपने किसी दोस्त से मिलने दूधनाका इलाके में जा रहा है। इसके बाद सीनियर इंस्पेक्टर अनिल होनराव ने अपनी टीम के साथ  जाल बिछाकर आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। काजी को छिंदवाडा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

 

Created On :   2 Aug 2018 3:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story