आई राधा उदो उदो-सदानंदीचा उदो उदो जयकारो से गूंजी खामगांव नगरी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
उत्सव का समापन आई राधा उदो उदो-सदानंदीचा उदो उदो जयकारो से गूंजी खामगांव नगरी

डिजिटल डेस्क, खामगांव. बीते १२ दिनों से चले आ रहे बड़ी देवी के शांति उत्सव का समापन आज गुरूवार, २० अक्तुबर को विसर्जन शोभायात्रा से किया गया। समुचे भारत में केवल खामगांव शहर में शांति उत्सव के रूप में विख्यात बड़ी देवी शांति उत्सव का समापन आज यहां के जगदंबा मंडलोंव्दारा शोभायात्रा के पश्चात विसर्जन से किया गया। गुरूवार को दोपहर १ बजे बड़ी देवी की शोभायात्रा को आरंभ किया गया। यह शोभायात्रा यहां के महावीर चौक, जयभारत चौक, गांधी चौक, अकोला बाजार, जनता बैंक, महावीर चौक, जलालपुरा, साप्ताहिक बाजार, भुसावल चौक, निर्मल टर्निंग पॉइंट, सतीफैल, बर्डे प्लॉट मार्ग से मार्गक्रमण करते हुए वापिस महावीर चौक में आकर बड़ी देवी के पीछे पीछे विसर्जन शोभायात्रा में आदि मंडल सम्मिलित हुए थे। दोपहर ठीक १ बजे श्री जगदंबा विसर्जन शोभायात्रा को आरंभ हुआ। इस अवसर बड़ी देवी मार्ग में महिला श्रध्दालुओंव्दारा घरों के सामने रंगबिरंगी रंगोलियो से मार्ग को सजाया गया था तथा शोभायात्रा में शामिल बड़ी देवी समेत मां जगदंबा की पूजा अर्चा कर पूजन किया गया तथा यहां के मुख्य मार्गो में महावीर चौक, कॉटन मार्केट चौक परिसर, भुसावल चौक, निर्मल टर्निंग पॉइंट, सतीफैल, गांधी चौक, अकोला बाजार, घाटपुरी नाका समेत मुख्य चौराहो पर बड़ी देवी का श्रधदलुओंव्दारा भव्य स्वागत किया गया। यहां के कुछ चौराहो पर विसर्जन शोभायात्रा में शामिल शोभायात्रा में चाय पानी का वितरण किया गया। पश्चात  शोभायात्रा घाटपुरी मार्ग से मार्गक्रमण करते हुए यहां के नदी में बड़ी देवी का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का पटाको की आतिषबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में तकरीबन ७० जगदंबा मंडल शामिल हुए थे। विसर्जन शोभायात्रा में शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत २८ मंडल तथा शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत ४२ मंडल शामिल हुए थे। जिसमे से १६ मंडल बड़ी देवी के पीछे घाटपूरी में विसर्जन के लिए शामिल हुए थे। इस अवसर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खबर लिखने तक विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरिके से चल रही थी। विसर्जन शोभायात्रा पर शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार ढाकणे, शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के थानेदार समेत पुलिस विभाग की ओर से नजर रखी जा रही थी। शोभायात्रा को  देखते हुए शहर में खुशी का माहौल व्याप्त था। विसर्जन शोभायात्रा में जगदंबा मंडलों को रात १० बजे तक वाद्य बजाने की अनुमति दी गई थी तथा डिजे साऊंड सिस्टम बजाने तथा पुलिस ने लिखित सूचना के अनुसार बताए गए आपत्तिजनक गीत बजाने पर बंदी लगाई गई थी । इसके साथ ही एक मंडल को एक ही वाहन लाने की अनुमति थी।

Created On :   21 Oct 2022 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story