नौसेना के बारे में जागरूकता और समुद्री तटों को साफ सुथरा रखने का संदेश देना है मकसद 

Aim is to spread awareness about the Navy and the message of keeping the beaches clean.
नौसेना के बारे में जागरूकता और समुद्री तटों को साफ सुथरा रखने का संदेश देना है मकसद 
कार रैली नौसेना के बारे में जागरूकता और समुद्री तटों को साफ सुथरा रखने का संदेश देना है मकसद 

 

डिजिटल डेस्क, मुंबई. भारतीय नौसेना के प्रति लोगों को जागरूक करने, समुद्री तटों को साफ सुथरा रखने का संदेश देने के मकसद से शुरू की गई शं नो वरुण: कार रैली सोमवार को मुंबई पहुंची। नौसेना की यह रैली रविवार 9 अप्रैल को गोवा से शुरू हुई और महाराष्ट्र, गुजरात के समुद्री किनारों से होती हुई 19 अप्रैल को भुज पहुंचेगी। इस रैली में शामिल लोग 10 दिनों में 3 हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। इस रैली में नौसेना के मौजूदा अधिकारी, नाविक और वेटरन्स (वरिष्ठ) समेत 43 लोग शामिल हैं। रैली में नौसेना की महिला अधिकारी भी शामिल हैं। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि रैली गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के जिन इलाकों से गुजरेगी वहां आसपास स्थित स्कूलों अन्य शैक्षणिक संस्थाओं, वृद्धाश्रमों और अनाथ आश्रमों में भी जाएगी। इस दौरान रैली में शामिल लोग विद्यार्थियों, एसीसी कैडेट्स, वरिष्ठ नागरिकों और वेटरन्स से मुलाकात करेंगे। रैली में शामिल लोग अलीबाग में स्थित आंग्रे वार मेमोरियल और दीव के खुकरी मेमोरियल में जाकर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इस रैली के दौरान विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स को नौसेना में करियर बनाने के उपलब्ध मौकों की भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही नौसेना की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जा रहा है। रैली जिन इलाकों से गुजरेगी वहां की सांस्कृतिक विविधता, परंपरा और समृद्ध सामुद्रिक इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सोमवार शाम मुंबई पहुंची रैली को मंगलवार सुबह गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी रैली को हरी झंडी दिखाकर गुजरात रवाना करेंगे। बता दें कि यह रैली का चौथा साल है। 

Created On :   10 April 2023 11:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story