- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- दो अलग-अलग स्थानों से पकड़ा...
दो अलग-अलग स्थानों से पकड़ा प्रतिबंधित गुटखा, चार गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, खामगांव। डीवाईएसपी दस्ते एवं स्थानीय अपराध शाखा ने अलग अलग जगह किए कार्रवाई में शासन ने प्रतिबंधित किए एवं मानवी आरोग्य को अपायकारक होने वाले ९४ हजार रू का गुटखा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, यह कार्रवाई दि २८ नवम्बर को नांदूरा मार्ग नप मैदान एवं साप्ताहिक बाजार स्थित रियांश स्विट मार्ट पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खामगांव डीवाईएसपी अमोल कोली को आटो से प्रतिबंधित गुटखा की ढुलाई होने की गुप्त जानकारी मिली, उक्त जानकारी पर से डिवाईएसपी कोली ने अपने दस्ते समेत जाल बिछाकर खामगांव-नांदूरा मार्ग पर नप मैदान समिप एम-एच-३० पी-८०१२ में अहमदखान गुलशेरखान, इम्रार अहेमद ईसार अहेमद एवं एक नाबालिक युवक गुटखे की ढुलाई करते नजर आए। इस समय पुलिस ने उक्त तीनों को हिरासत मेें लेकर उनके पास से प्रतिबंधित गुटखा किमत ३३ हजार ८४० रू तथा आटो जब्त कर अपराध दर्ज किया। दूसरी कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा के पुनि गिते को गुप्त जानकारी मिली की साप्ताहिक बाजार के एक दुकान में गुटखा हैं, उक्त जानकारी पर से एलसीबी दस्ते ने अनिल पवार निवासी मोची गल्ली के साप्ताहिक बाजार के रियांश स्वीट मार्ट पर छापा मारने पर दुकान में ६१ हजार रू का प्रतिबंधित गुटखा नजर आया, गुटखा जब्त कर इन व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।
Created On :   30 Nov 2021 6:57 PM IST












