बगैर फडणवीस के भाजपा का जश्न, नेताओं के चेहरे पर छाया था मातम

BJPs celebration without Fadnavis, there was mourning on the faces of the leaders
बगैर फडणवीस के भाजपा का जश्न, नेताओं के चेहरे पर छाया था मातम
खानापूर्ति बगैर फडणवीस के भाजपा का जश्न, नेताओं के चेहरे पर छाया था मातम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ढाई साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने जश्न तो मनाया पर बगैर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह जश्न फिका रहा। फडणवीस के गैर मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कटआउट के साथ खुशी मनाने की कोशिश की पर इस दौरान मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चेहरों पर मातम साफ छलक रहा था। मुंबई भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित जश्न में पार्टी के नए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं आए। फडणवीस जश्न कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ता फडणवीस का विशाल कट आउट लेकर खुशी मनाई। फडणवीस को मुख्यमंत्री न बनाए जाने से भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। शुक्रवार को भाजपा के जल्लोष कार्यक्रम में यह नाराजगी साफ दिखाई दी। फडणवीस को बधाई देने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगाए गए पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर गायब दिखी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता-विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मुंबई मनपा के चुनाव में इस बार परिवारवाद डूब जाएगा। उन्होंने मुंबई मनपा में 25 सालों से अभी अधिक समय से सत्ता में रहने वाली शिवसेना पर निशाना साधा। मुनगंटीवार ने कहा कि मुंबई को लूटने वालों को अब सत्ता से बेदखल करना है। इस कार्यक्रम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा, विधायक अतुल भातखलकर और पूर्व सांसद किरीट सोमैया, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के जश्न कार्यक्रम में फडणवीस के शामिल न होने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उन पर कटाक्ष किया है। चव्हाण ने कहा कि मुंबई के भाजपा कार्यालय में आयोजित विवाह समारोह से दूल्हा ही गायब है। चव्हाण का इशारा फडणवीस की तरफ था। 
मंत्रालय में फडणवीस ने संभाला पदभार

उपमुख्यमंत्री से परहेज

शिंदे सरकार के नए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रालय में पदभार संभाल लिया है। फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की छठवीं मंजिल पर स्थित केबिन में कई बैठकें कीं। हालांकि उनके चेहेरे पर नाराजगी का भाव अब भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले फडणवीस ने अपने निजी ट्विटर बायो में उपमुख्यमंत्री पद का उल्लेख नहीं किया है। फडणवीस ने ट्विटर बायो में अपने आप को महाराष्ट्र सेवक बताया है। फडणवीस ने कृषि दिवस की बधाई संदेश में भी उपमुख्यमंत्री पद नहीं लिखा है। हालांकि फडणवीस के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में उपमुख्यमंत्री पद का उल्लेख है। पहले इस हैंडल में उनका उल्लेख विधानसभा में विपक्ष के नेता पद का उल्लेख था। 

 

Created On :   1 July 2022 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story