- श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए गेल, एडवडर्स की विंडीज टीम में वापसी
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
- केरल विस चुनाव : हैरान करने वाली हो सकती है कांग्रेस की सूची
पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी कार,तीन की मौत चार घायल

सगाई के बाद जबलपुर से नागौद लौटते समय रोहनिया के पास हुआ हादसा
डिजिटल डेस्क सतना। अमदरा थाना अंतर्गत रोहनिया के पास शनिवार सुबह चालक को आंख लग जाने से कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो एक बालिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नागौद निवासी राजकिशोर गुप्ता राकेश गुप्ता पुत्र रामश्रय गुप्ता 45 वर्ष अपनी भतीजी दीप्ति गुप्ता पुत्री राजकिशोर गुप्ता 22 वर्ष की सगाई के लिए परिवार और परिचितों समेत शुक्रवार को जबलपुर गए थे। वहां के एक होटल में कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद अलग-अलग गाडिय़ों में सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे अमदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रोहनिया के पास चालक संतोष गौतम पुत्र स्वर्गीय राधिका प्रसाद गौतम 50 वर्ष निवासी नागौद की आंख लग गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई,इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डायल 100 को फोन कर मौके पर बुलाया और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मैहर के लिए रवाना कर दिया। लगभग 7 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राकेश और संतोष को मृत घोषित कर दिया तो 5 घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सतना में बालिका की सांसे थमी
जिला चिकित्सालय पहुंचने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल 12 वर्षीय सेजल सिंह पुत्री आशीष सिंह 12 वर्ष ने दम तोड़ दिया। तो बच्ची की मां श्वेता सिंह पति आशीष सिंह 40 वर्ष,शोभा गुप्ता पति बाल्मीक गुप्ता 45 वर्ष, दीप्ति गुप्ता 22 वर्ष और उसकी मां शशि गुप्ता पति राजकिशोर 40 वर्ष सभी निवासी नागौद को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।