- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- बाइक जलाने और गोली चलाने का आरोपी 4...
Satna News: बाइक जलाने और गोली चलाने का आरोपी 4 माह बाद गिरफ्तार

Satna News: पुरानी रंजिश पर घर में घुसकर फायरिंग करने के साथ बाइक फूंकने की घटना में फरार चल रहे आरोपी को नागौद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि प्रांजल सिंह पुत्र रावेन्द्र सिंह बघेल 19 वर्ष, निवासी सुरदहा, थाना जसो, हाल बापूनगर नागौद, बीते 14 जून को खाना खाकर घर पर सो गया था। तब देर रात को आरोपी देवव्रत उर्फ देवरत सिंह पुत्र हीरेन्द्र सिंह परिहार 20 वर्ष, निवासी उमरी अपने साथियों प्रियांशु सिंह, अक्षत अग्रवाल और नीलेन्द्र सिंह के साथ घर के बाहर आ धमका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बाउंड्री पर लगा गेट किसी तरह खोल लिया और अंदर घुसकर बाइक व सोफासेट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के इरादे से आरोपी देवव्रत ने कट्टे से फायर भी झोंक दिया।
पूर्व में पकड़े गए थे 3 आरोपी
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए तो वहीं पुलिस ने शिकायत मिलते ही अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था, मगर देवव्रत फरार था, जिसे चार महीनों की जद्दोजहद के बाद अंतत: शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर 12 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :   11 Oct 2025 6:15 PM IST












