- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बच्चों ने धूमधाम से मनाया पोला...
बच्चों ने धूमधाम से मनाया पोला पर्व, एक से बढ़कर एक इनाम जीते

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तान्हा पोला का बच्चों में उत्साह रहा। लकड़ी के बैल सजाने में सुबह से बच्चे जुटे रहें। शहर में अनेक स्थानों पर तान्हा पोला भराया गया। बैलों को सजाधजा कर बच्चे अपने-अपने इलकों में भरे पोले में ले गए। पारंपरिक वेशभूषणा धारण कर बच्चे अपने बैल के साथ पोले में सहभागी हुए। पोले में बैलों का पूजन कर आरती उतारी गई। आयोजक मंडल भजन के साथ पोले में पहुंचे। अनेक स्थानों पर बैल की सजावट स्पर्धा रखी गई। उत्कृष्ट सजावट किए बैल को िवजेता घोषित कर बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया। भजन मंडली द्वारा बैलों पर गुढ़ी फेरने के बाद पोला विसर्जित किया गया। बच्चों ने अपने-अपने बैल के साथ मंदिर का चक्कर लगाकर भगवान के दर्शन किए और अपने-अपने घरों की ओर निकल पड़े।
संतरा मार्केट बजेरिया
स्व. राजेश गुप्ता की स्मृति में संतरा मार्केट बजेरिया में तान्हा पोला उत्सव मनाया गया। बाल नवरात्र दुर्गा उत्सव मंडल की ओर से आयोजन किया गया। लकड़ी के बैलों का पूजन कर स्व. रमेश गुप्ता की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नितीन गौर, संदीप जैस्वाल, अजय गौर, संजय गौर, राजेश गौर, संतोष गौर, विनोद गौर, राकेश गौर, फिरोज खान, धम्मा नितनवरे, नितीन पाटील, राजेश हावरे आदि उपस्थित थे। हरीश कुंडले ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विश्वशांति बुद्ध विहार, जूना सक्करदरा
विश्वशांति बुद्ध विहार, जूना सक्करदरा में तान्हा पोला का प्रथम पुरस्कार प्रशील डोंगरे को मिला। इशिका मेश्राम को द्वितीय और अवनी चौधरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में नगरेसवक नागेश सहारे, शरद अवथरे, प्रेम गजभिये, महादेव मेश्राम, महिपाल सांगोले, प्रदीप घोड़के, विकास मेश्राम, अतुल हाडेकर, हेमंत चिमनकर, हर्षद घोड़के, विजय रंगारी, विश्वदीप घोड़के, संजय गजभिये आदि उपस्थित थे।
लघुवेतन काॅलोनी
लघुवेतन काॅलोनी हाउसिंग सोसाइटी इंदोरा में तान्हा पोला उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों को कुरकुरे, चिप्स व चाॅकलेट वितरित किए गए। सफलतार्थ मनोज तिवारी, महेश तिवारी, सरिता तिवारी, मेघा तिवारी, अक्षय चौहान, मोहक वानखेड़े, कृपा तिवारी, मीराबाई आदि ने सहयोग किया।

निमखेड़ा में मनाया तान्हा पोला
पारशिवनी तहसील अंतर्गत निमखेड़ा में बच्चों का तान्हा पोला उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न वेशभूषाओं में छोटे बच्चों अपने लकड़ी के बैल लेकर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। सभी बच्चों को पेन, कॉपी का वितरण गणमान्य नागरिकों के हाथों किया गया। उत्कृष्ट नंदी सजावट व उत्कृष्ट वेशभूषा के लिए प्रथम पांच बालकों को पुरस्कार दिया गया। रेलवे समिति के सदस्य महेन्द्र भुरे, निमखेडा सरपंच शंकर पोटभरे, देवीदास तड़स, राजू कामडी, प्रशांत चव्हाण, नारायण पोटभरे, नरेश हिंगे, पुरुषोत्तम पोटभरे, पुरण तांडेकर, सोपान चव्हाण, देवा डोंगरे, लाला चांदेकर, अनमोल ढोके सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
नारायणा विद्यालय, कन्हान
स्थानीय विवेकानंद नगर स्थित श्री नारायणा विद्यालय, कन्हान में शाला प्रांगण में तान्हा पोला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 170 से अधिक बच्चाें ने सहभाग लिया। कार्यक्रम में श्री नारायणा विद्यालय कन्हान के संस्था संचालक एन बाबू नानन, त्रिवेदी के हाथों प्रथम पुरस्कार नाविण्य मानकर, द्वितीय पुरस्कार मयंक गोहने, तृतीय पुरस्कार मानव सहारे एवं रोनक यादव को चौथा पुरस्कार प्रदान किया गया। आरूषी येलमुले व ऋजल कनपटे सहित सभी बच्चों को बिस्कुट, कम्पाॅस बाॅक्स देकर प्रोत्साहन पुरस्कार बांटे गए। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व पालकगण उपस्थित थे। सफलतार्थ श्री नारायणा विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल एंड जु.काॅलेज की मुख्याध्यापिका अर्चना यादव, श्री नारायणा विद्यालय हिन्दी उच्च प्राथमिक शाला की मुख्याध्यापिका क्रिस्टीना डेविड बमजाई, श्री नारायणा विद्यालय इंग्लिश प्रायमरी स्कूल की मुख्याध्यापिका स्वाति शैलेन्द्र देशभ्रतार, श्री शिवगीरी हिन्दी उच्च प्राथमिक शाला की मुख्याध्यापिका रोजमेरी मडास्वामी, रजनी आकाश, शीला मेश्राम, रेखा अमृतकर, विजयालक्ष्मी, जॅकलीन, अभिषेक यादव, आकाश बाबू नानन, शैलेन्द्र देशभ्रतार, अबुल हसन आदि ने प्रयास किया।
मवेशियों के प्रति सम्मान करना सिखाता है पोला
कन्हान में तान्हा पोला यानी बच्चों के मुस्कान लाने वाला त्योहार मनाया जाता है। कांटी ओली, घोड़ा गली में भी छोटे बच्चों ने समूह रूप में तोरण के नीचे अपने सजे से बैलों की पूजा-अर्चना कर घर-घर जाकर अपने बैलों की पूजा-अर्चना, प्रसाद व दक्षिणा प्राप्त कर रहे थे। जूनी ओली में गणेशोत्सव मंडल व लाला खंडेलवाल, गोविंद जोपट के सहयोग से आयोजित उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे पालकों के साथ विभिन्न वेशभूषाओं में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पूजा-अर्चना के पश्चात बच्चों ने मोहल्ले में घुम-घुमकर मिठाइयों के साथ बोजारा भी प्राप्त किया। उसी प्रकार शहर के अन्य क्षेत्रोंं में भी तान्हा पोला का आयोजन हुआ। जिसमें में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।

पोला पर्व पर 12 लोगों ने किया देहदान- समाज के सामने रखा नया आदर्श
एमआईडीसी परिसर के प्रसिद्ध उद्योजक प्रभाकर देशमुख के परिवार के 9 सदस्यों सहित 12 व्यक्तियों ने तान्हा पोला पर्व पर देहदान का संकल्प लिया। इसके लिए निवेदन भी भरा गया। परिवार में महिला व पुरुष, कुल 9 सदस्यों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज को नया आदर्श दिया है। 90 वर्षीय कमला देशमुख सहित बेटा किराना व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर देशमुख, उनकी पत्नी प्रिया देशमुख, भाई भास्कर देशमुख, माधवराव देशमुख, माधुरी देशमुख, ममता देशमुख, चित्रलेखा देशमुख, सपना देशमुख सहित परिवार के परिचित कृष्णा सरीन, प्रभाकर ढोबले, प्राजक्ता ढोबले ने निवेदन भरकर देहदान का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएटी के अध्यक्ष बी.सी. भरतीया, माधव नेत्रालय के महासचिव डॉ. अविनाशचंद्र अग्निहोत्री, अ.भा. चौरसिया महासभा की अध्यक्ष सरिता चौरसिया, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी ज्ञानेश्वर रक्षक, विनीता चौरसिया, डिगडोह की सरपंच इंद्रायणी कालबांडे ने परिवार की पहल की प्रशंसा कर सभी को देहदान व अवयवदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
निलज में बच्चों को शालेय सामग्री वितरित
निलज में किसानों द्वारा बड़े उत्साह से पोला पर्व मनाया गया। अपने बैलों को सजा कर किसान पोला स्थल पर पहुंचे। अतिथियों के हाथों बैलों की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में सरपंच संजीवनी भूते, उपसरपंच पंकज टोहने, रामा पाहुने, पूर्व जिप सदस्य व्यंकट कारेमोरे, शिवराम धावड़े डोमा चकोले, शेषराव चाकोले, देवराव चकोले, ग्राप सदस्य, कन्हान के थानेदार चंद्रकांत काले आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। इस मौके पर उत्कृष्ट बैल सजावट के पुरस्कार भी बांटे गए। माधवराव धावडे, शेखर चकोले, मोरेश्वर चकोले, केशवराव धावडे, वासुदेव चकोले को अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पोला उत्सव समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में किसान व नागरिक उपस्थित थे।
सावनेर में उत्कृष्ट बैलजोड़ी पुरस्कृत
सावनेर स्थित किल्ला परिसर पोला मैदान में पूर्व नगराध्यक्ष पवन जयस्वाल मित्र परिवार की ओर से पोले का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास के गांवों के किसान अपनी-अपनी सजी-धजी बैलजोड़ी लेकर पहुंचे। उत्कृष्ट बैलजोड़ी को विधायक सुनील केदार के हस्ते दुप्पटा व धोती देकर पुरस्कृत किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन जयस्वाल, सुनील चापेकर, निलेश पटे, रामेश्वर ऋषिया, मदन पाटील, नितीन कमाले, प्रा. योगेश पाटील, विजय बसवार, अश्विन कारोकार, सुनील निखार, प्रा. साहेबराव विरखरे, रामभाऊ उमाटे, बंडू दिवटे, एड. युवराज बागड़े आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

बुटीबोरी में युग चौधरी को प्रथम पुरस्कार
बुटीबोरी में तान्हा पोला का प्रथम पुरस्कार युग चौधरी को मिला। द्वितीय पुरस्कार मनस्वी डफ, तृतीय वैष्णवी गुजर को दिया गया। भीम पैंथर और लोकहित विचार मंच की ओर से आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख, पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, अहमद शेख, नगराध्यक्ष बबलू गौतम, सुधीर देवतले, जितेंद्र मेश्राम, सुमित कांबले प्रमुखता से उपस्थित थे। सफलतार्थ संजय भूमरकर, सुमित कांबले, सतीश जैस्वाल, निलेश आमटे, नाना धुर्वे, लल्ला वर्मा, सागर सुरनकर, लीलाधर पारसे, रेहान शेख, सचिन बागड़े, अतीष सुरनकर, रोशन लाेखंडे, अनुराग जारूड़े, अतीश शेलके आदि ने सहयोग किया।
वाड़ी में तान्हा पोला का उत्साह
वाड़ी में जगह-जगह तान्हा पोला मनाया गया। वसंत विहार में दिलीप दोरखंडे ने आयोजन किया। 200 बच्चों ने पोले में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट सजावट के लिए विजेताओं को नगरसेवक शाम मंडपे के हस्ते पुरस्कृत किया गया। शाहू ले-आउट में सचिन बोंबले, आंबेडकर नगर में राजेश जंगले, हरिओम सोसाइटी में नगरसेविका सगनाबाई पटले, सोनाबा नगर में संतोष शेंडे की ओर से पोले का आयोजन किया गया। गजानन प्रसाद नागर, दत्तवाड़ी में 7 वर्षों से तान्हा पोला का आयोजन किया जा रहा है। लाव्हा गांव में संकल्प युवा फाउंडेशन ने तान्हा पोला मनाया। संस्थापक मंगेश खोरगड़े, सरपंच ज्योत्सना नितनवरे, उपसरपंच महेश चोखांद्रे, उपसभापति सुजीत नितनवरे, मंगेश चोखांद्रे उपस्थित थे। बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट व शालेप सामग्री का वितरण किया गया।

स्वामी नारायण स्कूल
पूर्व वर्धमान नगर स्थित द स्वामी नारायण स्कूल में तान्हा पोला उत्सव मनाया गया। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सहभाग लिया। विद्यार्थियों की पारंपरिक वेशभूषा एवं सुसज्जित काठ के बैलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोला पर विद्यार्थियों ने मनोगत व्यक्त किया। मुखध्यापिका श्वेता खंडेलवाल एवं व्यवस्थापक हार्दिक पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
हिंगना तहसील में तान्हा पोला
हिंगना तहसील में विविध स्थानों पर तान्हा पोला मनाया गया। बच्चे खुद लकड़ी के बैलों को सजाकर पोले में शामिल हुए। आकर्षक वेशभूषा तथा सजावट वाले बैल को पुरस्कार दिए गए। रायपुर हिंगना के गुजरी चौक में अमर गणेश सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजन किया गया। प्रमुख अतिथि सतीश बंग, यादवराव आंबटकर, अरुण खांगार, दत्तात्रय अड्यानकर, हरीश बीड़वाइक, ओमप्रकाश मणियार, सुनील व्यास आदि उपस्थित थे। प्रथम पुरस्कार वीर खांगार, द्वितीय उत्कर्ष ठाकरे, तृतीय मोहित आंबटकर, चतुर्थ अक्षय मुसरे, पचवां सिद्धार्थ बंग, छठां अनघा खांगार को मिला। अन्य को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। मालीपुरा, धनगरपुरा, वानाडोंगरी, कान्होलीबारा, टाकलघाट, गुमगांव, सावंगी, मोहंगाव, अडेगांव, कवड़स आदि गावो में तान्हा पोले का आयोजन किया गया। एमईडीसी के आईसी चौक, साईनगर, बालाजी नगर, डिगडोह देवी में पोले की धूम रही। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल, वर्धमान नगर
पूर्व वर्धमान नगर स्थित भास्कर व्यास मैदान में सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल की और से तान्हा पोला मनाया गया। 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष अशोक सावरकर के नेतृत्व में आयोजन किया गया। रंग बिरंगी पोशाक पहनकर बच्चे सहभागी हुए। विजेता को पुरस्कार बांटे गए।
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, भारत नगर
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर भारत नगर में तान्हा पोला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनपा स्थायी समिति सभापति प्रदीप पोहाणे बतौर अध्यक्ष उपस्थित थे। मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद साहू के मागदर्शन में अायोजित तान्हा पोला उत्सव में प्रकाश मेश्राम, सूर्यकांता नायडू, गजानन अंतुलकर, जयश्री चंगोले, शैलेश साहू, शंकर गौर, शंकर रामटेके, विनोद कावड़े, सुभम पाटील आदि उपस्थित थे।
कल्याणेश्वर माता मंदिर
विनोबा भावे नगर स्थित कल्याणेश्वर माता मंदिर के प्रांगण में तान्हा पोला उत्सव मनाया गया। बच्चों को शालेय सामग्री तथा पुरस्कार बांटे गए। सफलतार्थ अध्यक्ष सूर्यकांत बारापात्रे, मंदिर के अध्यक्ष ऋषिकेश मनपिया, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रुपेश कांबले, हर्षल बारापात्रे, दिनेश कानतोड़े, प्रभु मेघनाद, ओम देवचंद, संजय आरवीकर, प्रवीण बावणे, महेश वैद्य, सुनील निपानी, विक्की वैद्य, रामचंद्र हटवार आदि ने प्रयास किया
मस्कासाथ जैन धर्मशाला
जैन धर्मशाला के पास मस्कासाथ में तान्हा पोला मनाया गया। 500 से अधिक बच्चे लकड़ी के बैल के साथ सहभागी हुए। कामा जोशी की ओर से बच्चो को भेंट वस्तुएं तथा चॉकलेट दिए गए। बच्चों में तान्हा पोला का उत्साह रहा।
सदर में तान्हा पोला का भव्य आयोजन
सदर, शीतला माता मंदिर चौक, कार्पोरेशन स्कूल के पास शिवहरे परिवार द्वारा भव्य तान्हा पोला का आयोजन किया गया था। भाजपा के शहर मंत्री बिहारी शिवहरे, किरणताई शिवहरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को विविध उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक (राज्यमंत्री दर्जा) सुधाकर देशमुख, पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, भाजपा पश्चिम नागपुर अध्यक्ष किशन गावंडे, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमुख, सदर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे, किशोर शिवहरे, नीरज अग्रवाल, अरुण जैन, रतन जैन उपस्थित थे। सफलतार्थ संजय बानिया, मदन मदने, अजय पांडे, सतीश यादव, शेख खेजर, राजा लांजेवार, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता आदि ने प्रयास किए।
Created On :   1 Sept 2019 6:22 PM IST