कोरोना अपडेट: नागपुर-छिंदवाड़ा के बाद अब रायपुर, दुर्ग की बसें बंद

Corona update: Raipur, Durg buses now closed after Nagpur-Chhindwara
कोरोना अपडेट: नागपुर-छिंदवाड़ा के बाद अब रायपुर, दुर्ग की बसें बंद
कोरोना अपडेट: नागपुर-छिंदवाड़ा के बाद अब रायपुर, दुर्ग की बसें बंद


डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोरोना के बढ़ते मामले और लगातार सील होती सीमाओं के चलते बसों का संचालन अब अलग-अलग शहरों के लिए धीरे-धीरे थम रहा है। महाराष्ट्र की सीमा सील होने से कुछ दिन पहले नागपुर की बसों को बंद कर दिया गया। इसके बाद छिंदवाड़ा में लॉकडाउन लगने से छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, दमुआ और आसपास के कस्बों की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब छग की राजधानी रायपुर और करीबी शहर दुर्ग भी कोई बस नहीं जा सकती। छग की सीमा को रविवार को सील कर दिया गया है। छग में वैसे भी कोरोना के ज्यादा मामलों के चलते बसों का सीमित संचालन हो रहा था, इस पर अब अधिकृत रूप से ब्रेक लग गया है। मध्य प्रदेश की सीमा के बाद बस का संचालन छग तक नहीं हो सकेगा।
कोरोना महामारी के चलते वैसे भी यात्री बसों में पैसेंजर संख्या बहुत सीमित थी। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के साथ यात्री सीमित संख्या में ही यात्रा कर रहे थे, पर अब धीरे-धीरे अनेक शहरों से बसों का संचालन थम रहा है। जबलपुर, रायपुर, दुर्ग के लिए 4 से 6 बसों का संचालन होता है। छिंदवाड़ा के लिए 30, तो नागपुर के लिए 35 से 40 बसें सचांलित होती हैं। बस ऑपरेटरों के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर सेवा बंद होने के साथ ही समय पर वे सूचित भी कर रहे हैं ताकि यात्री परेशान न हों।
अभी ये विकल्प चुन रहे लोग -
महाराष्ट्र की सीमा सील होने पर बसें मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की सीमा तक जाती हैं। इसके बाद यात्री अन्य साधनों से नागपुर और महाराष्ट्र के करीबी कस्बों तक पहुँचते हैं, अपने साधनों से फिर जहाँ जाना हो वहाँ तक वे जा रहे हैं। छग की सीमा सील होने पर, छग की सीमा तक ही बसें जाएँगी यात्रियों को अपने साधनों से आगे जाना होगा।

 

Created On :   4 April 2021 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story