- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- भ्रष्टाचार: प्रधान आरक्षक के घर...
भ्रष्टाचार: प्रधान आरक्षक के घर मिली जेसीबी, रोड रोलर और मोटर पंप लगी नांव
डिजिटल डेस्क जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त ने मंगलवार को तिलवारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक के घर दबिश दी। मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है। लोकायुक्त टीम जब आरोपी प्रधान आरक्षक सचिदानंद के घर पहुँची तो उसके होश उड़ गए। घर पर एक जेसीबी मशीन, रोड रोलर, एक नांव जिसमें मोटर पंप लगा हुआ था बरामद किया है।
इस संबंध में लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार तिलवारा थाने में पदस्थ आरक्षक सचिदानंद सिंह के जनकपुरी स्थित घर पर छापा मारा है। शिकायत मिली थी कि आरक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति है। शिकाय पर टीम मौके पर पहुँची और कार्रवाई प्रारंभ की है। जाँच दल द्वारा बैंक अकाउंट, भूमि, भवन, वाहनों के कागजातों को खंगाला जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी प्रधान आरक्षक रेत का अवैध काम करता था। रेत माफियाओं से भी उसकी सांठगांठ होना बताया जा रहा है।
Created On :   2 Nov 2021 2:19 PM IST