देवास: पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह के मार्गदर्शन में सूदखोरो के खिलाफ देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
देवास: पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह के मार्गदर्शन में सूदखोरो के खिलाफ देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डिजिटल डेस्क, देवास। देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में देवास पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत भूमाफिया, रेत माफिया, नशा मुक्ति, सूदखोर, मिलावटखोर एवं महिला संबंधी अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। देवास पुलिस द्वारा अभियान के तहत टीम का गठन किया गया है। आज थाना औधौगिक क्षेत्र द्वारा सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 384,506,34 भावदि एवं 3/4 म.प्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। देवास पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश व कपिल एवं मोटर सायकल की पतारसी हेतु आरोपीगणो के घर दबीश दी गई। आरोपी कपिल रायकवार पिता नन्हेलाल रायकवार निवासी भैरूगढ़ देवास को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी से घर पर रखे हुए 30 वाहन जप्त किये गये। आरोपीयो द्वारा लोगो को ऊँचे ब्‍याज दर पर पैसे दिये जाते थे व मूल से कई गुना ज्यादा ब्याज दर वसूल कर डरा धमकाकर लोगो से पैसे व मोटरसाइकिल व अन्य वाहन अपने कब्जे मे कर लेते है। कार्यवाही में 28 मोटर साइकिल, 02 चार पहिया वाहन, मकानों एवं अन्य संपति कीमत लगभग 25 लाख रूपये की जप्ती की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, उप निरीक्षक जगदीश पटेल, उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी, सउनि पी.सी. सोलंकी, प्र आर 531 देवेन्द्र, आर 538 अतुल, आर 66 राजेन्द्र, आर 218 सतीश, आर 386 जितेन्द्र गोस्वामी, आर 317 अमरीश, सैनिक 320 तेजकरण की अहम भुमिका रही।

Created On :   24 Dec 2020 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story