देवास: कोविड-19 मे सुरक्षा के साथ, बाल सुरक्षा के लिए सेहत की दस्तक घर-घर तक देवास जिले मे दस्तक अभियान 11 जनवरी से

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
देवास: कोविड-19 मे सुरक्षा के साथ, बाल सुरक्षा के लिए सेहत की दस्तक घर-घर तक देवास जिले मे दस्तक अभियान 11 जनवरी से

डिजिटल डेस्क, देवास। देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे जिले में दस्तक अभियान 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए शासन की गाईडलाईन अनुसार चलाया जाएगा। दस्तक अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों गंभीर कुपोषण, गंभीर अनीमिया, निमोनिया, दस्त, निर्जलीकरण, खतरे के लक्षणों, जन्मजात विकृतियों तथा अन्य बिमारियों की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिश्चित करना है, ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। अभियान के दौरान बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बीमार गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी समझाईश व प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. पहुचाया जायेगा। गृहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत व छुटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी ली जायेगी। वर्तमान मे कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हए आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दस्तक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

Created On :   9 Jan 2021 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story