लग्जरी कार व गहनों के लिए बहू को घर से भगाया

Duped daughter-in-law for luxury car and jewelry
लग्जरी कार व गहनों के लिए बहू को घर से भगाया
लग्जरी कार व गहनों के लिए बहू को घर से भगाया

डिजिटल डेस्क जबलपुर । महिला थाने पहुँची महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला का कहना था कि उसकी ससुराल राजस्थान में है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त कर लग्जरी कार व गहनों की माँग कर रहे हैं और माँग पूरी न होने पर उसे ससुराल से भगा दिया है। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर प्रकरण जाँच में लिया गया है।   सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची चौथापुल निवासी पीडि़त महिला सुप्रिया सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह सामाजिक रीति-रिवाज के साथ राजस्थान कोटा निवासी मंदीप सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ससुराल में दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। दहेज में कार व जेवर लाने की बात को लेकर पति मंदीप, देवर परमजीत, सास बलविंदर आदि उसे प्रताडि़त करते और मायके से दहेज लाने की माँग करते थे। उसने मायके से दहेज लाने से इनकार किया तो उसे ससुराल से भगा दिया गया जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। 
ससुराल में जान का खतरा 
 अधारताल थाने पहुँची एक महिला ने ससुराल में जान का खतरा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त महिला प्रिया दाहिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह इमलिया निवासी अमित दाहिया के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से पति अमित, सास अनीता, ससुर लालजी, ननद कल्पना व नंदोई देवी सिंह द्वारा मायके से दहेज लाने की माँग कर प्रताडि़त किया जा रहा है। दहेज की माँग पूरी न होने पर ससुराल वाले बौखला गये हैं और उस पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। 
ससुराल में रहना है तो दहेज लेकर आना
  गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त महिला श्रीमती ज्योति गुप्ता निवासी कटंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह 30 अप्रैल 2015 को आकाश गुप्ता निवासी ईसाई मोहल्ला से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की माँग कर प्रताडि़त करते थे। 17 अगस्त 2019 से वह अपनी बेटी को लेकर अपने मायके में रह रही थी। 1 अक्टूबर को उसका पति और ससुर राजकुमार गुप्ता  उसके मायके आये और धमकाया कि बिना दहेज लाए ससुराल नहीं लौटना। प्रताडऩा से तंग आ चुकी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Created On :   17 Oct 2019 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story