बड़वानी के पपीता की खेती से किसान की आर्थिक समृद्धि (खुशियों की दास्तां)

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बड़वानी के पपीता की खेती से किसान की आर्थिक समृद्धि (खुशियों की दास्तां)

डिजिटल डेस्क, बड़वानी। जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम लोनसरा के कृषक श्री गोविन्द पिता श्री मांगीलाल काग एक प्रगतिशील कृषक है जो कि सामान्यतः पिछले 8 वर्षो से बड़वानी जिले में मुख्यतः सब्जियों जैसे टमाटर, करेला, खीरा की खेती कर रहे थें। लॉकडाउन के दौरान श्री गोविन्द कॉग ने कृषि विज्ञान केन्द्र से मार्गदर्शन प्राप्त कर फलों कें अंतर्गत पपीता की खेती करने का सोचा तथा केन्द्र से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर पपीता की उन्नत किस्म ताईवान-786 का रोपण किया। माह फरवरी में 2.40 मीटर की दूरी पर ड्रिप सिंचाई पद्धति से पौधों को लगाया। पौधो को संतुलित मात्रा में पोषक तत्व दिए जिसमें 250 ग्राम नाइट्रोजन, 250 ग्राम फास्फोरस, 500 ग्राम पोटाश प्रति पौधा प्रयोग किया तथा इन पौधों से नवबंर माह में फल प्राप्त होने लगे तथा यह फल माह मई-जून तक निरंतर प्राप्त होगें। इस प्रकार 4000 पौधों, जिनको 4 एकड़ क्षेत्रफल में लगाया था उनके उचित प्रबंधन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर तकनीकी सलाह दी गयी। फसल रोपण से 25 दिन से लेकर उत्पादन की अवस्था तक विभिन्न जलविलेय उर्वरकों का प्रयोग फर्टिगेशन सेड्यूल के अनुसार किया गया। पपीता की फसल 11 माह में तैयार हो जाती है तथा 16 वे माह तक 6-8 तुड़ाई पूर्ण कर ली जाती है। कृषक श्री काग ने 4 एकड़ कुल क्षेत्रफल में 4000 पौधे रोपित किये थे जिनसे कुल उत्पादन 1650 क्विंटल प्राप्त हुआ। इससे उन्हे कुल आय राशि रू. 10 लाख 73 हजार 5 सौ प्राप्त हुई। इनके द्वारा प्रति पौध लगभग 95 रू. व्यय किया गया। इस प्रकार कुल व्यय राशि रू. 4 लाख 1 हजार किया गया एवं अन्य सभी व्यय की गणना करने के पश्चात् पपीता की 4 एकड़ खेती से शुद्ध आय 6 लाख 30 हजार प्राप्त की गयी व प्रति एकड़ शुद्ध आय 15 लाख 75 हजार प्राप्त की गई।किसान गोविंद भाई बताते हैं कि कृषि विज्ञान केंद्र से मार्गदर्शन प्राप्त कर कोई भी किसान उन्नत खेती की तकनीक को अपना सकता है।

Created On :   18 Nov 2020 8:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story