मकान में फंसी बल्ली के नीचे दबने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

Elderly laborer died due to being buried under the wood trapped in the house
मकान में फंसी बल्ली के नीचे दबने से बुजुर्ग मजदूर की मौत
गोंदिया मकान में फंसी बल्ली के नीचे दबने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम तुमखेड़ा खुर्द में कवेलू के मकान की छत की मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूर पर भारी बल्ली गिरने से वृद्ध मजदूर की नीचे दबकर मृत्यु हो गई। यह घटना मंगलवार, 24 मई की दोपहर 1 बजे के दौरान सामने आई है। मृतक मजदूर का नाम लखाराम गोकुल प्रधान(65) ग्राम तुमखेड़ा निवासी बताया गया है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने जानकारी दी है कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पिछले कुछ दिन से मृतक लखाराम मजदूरी से कवेलू के मकानों की मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान मकान में फंसी बल्ली गिर जाने से उसकी दबकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम तुमखेड़ा में मानसून पूर्व मकान मालिकों द्वारा कवेलू की छतों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कामों को शीघ्र पूरा करने के लिए मकान मालिकों द्वारा ठेका दिया जा रहा है। वहीं अनेक मकान मालिक मजदूरी से कामों को करवाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि कामों को करवाते वक्त मजदूरों को अनेक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। कई मकानों की छतें टपकते पानी की वजह से खराब हो जाने से मजदूरों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसा ही मामला तहसील के ग्राम तुमखेड़ा(खुर्द) में मंगलवार, 24 मई को सामने आया है। बताया जाता है कि ग्राम तुमखेड़ा(खुर्द) निवासी मृतक लखाराम प्रधान पिछले कुछ दिन से अपने साथीदारों के साथ मजदूरी से कवेलू के मकानों की छत मरम्मत का कार्य कर रहा है। हरदिन की तरह मंगलवार के तड़के ग्राम के होकराम नागपुरे के मकान की छत की मरम्मत का काम कर रहा था। सुबह करीब 8 बजे के दौरान मकान की दीवार में फंसी भारी बल्ली को हटाते वक्त पांव फिसल जाने से बल्ली के नीचे दबकर वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के जिला केटीएस अस्पताल के वॉर्ड नं.5 में भर्ती किया गया। दोपहर 1 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी गोंदिया ग्रामीण थाने को दी गई। पुलिस ने मौका पंचनामा कर शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

Created On :   25 May 2022 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story