रात में धुआंधार में कूदने पहुंची वृद्धा, बहू कर रही थी प्रताड़ित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रात में धुआंधार में कूदने पहुंची वृद्धा, बहू कर रही थी प्रताड़ित

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रात में धुआंधार में कूदने जा रही एक वृद्धा को भेड़ाघाट पुलिस ने आखिरकार कूदने से बचा लिया। लोगों का कहना है कि रात करीब साढ़े 9 बजे यदि वृद्धा को बचाने में थोड़ी देर हो जाती तो वह धुआंधार में कूदकर जान दे देती। इस बार भी वृद्धा मोहनी को बचाने वाला सिपाही हरिओम बैस ही था। परिजात बिल्डिंग के पास रहने वाली मोहनी बाई रात 9 बजे की मेट्रो बस से भेड़ाघाट पहुंची थी। उसके बाद जैसे ही वह रात में धुआंधार की ओर अकेली जा रही थी तभी किसी ने हरिओम को सूचना दे दी। जैसे ही  हरिओम को जानकारी लगी उसने तुरन्त दो युवकों को पहले तो वृद्धा को रोकने के लिए कहा और फिर खुद वहाँ पहुँच गया तब तक वृद्धा धुआंधार के समीप कूदने के लिए पहुँच गई थी और वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। उसे बड़ी मुश्किल से समझाइश देकर थाने लाया गया।

मोहनी बाई का कहना था कि उसका बहू से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता है इसके कारण वह जान देने के लिए भेड़ाघाट आ गई। मोहनी के पास कोई मोबाइल व घर वालों का मोबाइल नम्बर भी नहीं था। उसने बताया  कि उसका छोटा लड़का वैभव मेट्रो अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने मेट्रो अस्पताल के नम्बर पर वैभव को जानकारी देकर भेड़ाघाट बुलाया और फिर उसकी माँ को साथ में घर भेज दिया।
 

महिला के साथ बुरी नीयत से की छेड़छाड़

पाटन थानांतर्गत एक युवक ने महिला के साथ छेडख़ानी कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 24 वर्षीय महिला ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने मायके में थी। रात करीब 12 बजे माखन लोधी बुरी नीयत से घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके चिल्लाने पर उसका भाई आ गया तो माखन लोधी भाग गया।

युवक फांसी पर झूला 

गोराबाजार थानांतर्गत भीटा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भीटा निवासी मोतीलाल पटेल, 62 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार की रात में उसका बेटा श्रीकांत 30 वर्ष अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह काम पर जाने हेतु बेटे को उठाने के लिये दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे में चुनरी से फांसी पर लटका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में कुण्डम थानांतर्गत ग्राम कनहेरी में एक व्यक्ति की सर्प काट लेने से मृत्यु हो गई।  पुलिस ने बताया कि गोपाल सिंह को सोते समय सुबह 4 बजे पैर में सर्प ने काट लिया था। परिजन साधन न होने से अस्पताल लेकर नहीं पहुंच पाये। सुबह 6-30 बजे उसकी मौत हो गई।

 

Created On :   21 July 2019 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story