तालाब के बंधान पर मिला किसान का शव

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
छतरपुर तालाब के बंधान पर मिला किसान का शव

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। थाना अंतर्गत पाली हार में रामू पटेल पिता बेनी पटेल उम्र 30 वर्ष किशनपुरा निवासी मृत हालत में तालाब की मेड़ पर मिला। उसने घटना के कुछ देर पहले पास के खेत पर काम कर रहे किसान को सांप होने की जानकारी दी थी, जिसके  कुछ समय बाद रामू पटेल मृत हालत में किसान को मिला। परिजनों ने बताया कि रामू घर से खेत पर काम करने की बात कह कर निकला था।  बगल के खेत पर काम करने गए किसानों ने मृत होने की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को युवक का पीएम कराया जाएगा।

Created On :   19 Sep 2022 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story