दो गुटों में मारपीट, पथराव - 76 लोगों पर अपराध दर्ज, 4 गिरफ्तार

Fighting between two groups, stone pelting - 76 people registered a crime, 4 arrested
दो गुटों में मारपीट, पथराव - 76 लोगों पर अपराध दर्ज, 4 गिरफ्तार
खामगांव दो गुटों में मारपीट, पथराव - 76 लोगों पर अपराध दर्ज, 4 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, खामगांव. सभी ओर पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बीच खामगांव में इस उत्सव को धब्बा लगा, पोला भरने के स्थल पर एक विशिष्ट समाज के युवकों ने  बैलों को पैर मारने से  विवाद होकर दो गुट आमने-सामने आए एवं तत्पश्चात दोनों ओर से भारी पथराव हुआ। सुटालपुरा, फरसी परिसर में हुई इस घटना से खलबली मच गई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय रहते परिस्थिति पर नियंत्रण पाया तथा परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया। मामले में दोनो गुटों के लोगों पर अपराध दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह फरसी परिसर में शिवाजी नगर पुलिस थाने के सामने बैल पोला भरा था, इस जगह बड़े पैमाने पर बैल लाए गए थे। पोला देखने के लिए यहां भीड़ हुई थी। इस समय पोला देखने आए एक विशिष्ट समाज के युवकों ने पोले के बैलों को लात मारी। यह मामला छत पर उपस्थित युवकों ने देखा। जिससे इन युवकोंं ने नीचे आकर इस बारे में उन युवकों को ऐसा क्यों किया, ऐसा पूछने पर उन्होंने विवाद किया, इस विवाद का रूपांतर मारपीट में हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़कर दोनो गुट आमने-सामने आए।  इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर भारी पथराव किया। पुलिस ने तुरंत जगह पहुंचकर कुछ ही समय  में परिस्थिति को नियंत्रित किया। परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। अब परिसर में तनावपूर्ण शांति होकर सुटालपुरा, फरसी, बोरीपुरा इन परिसर में पुलिस का बंदोबस्त तैनात है। मामले में शिवाजी नगर पुलिस ने पथराव के वायरल वीडियो से दोनो गुटों के ७६ लोगो पर धारा १४३, १४७, १४८, १४९, १३० समेत धारा १३५ मापुकां तहत अपराध दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   29 Aug 2022 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story