गौरव चंदेल मर्डर: हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग, जुलूस निकालकर इंसाफ की मांग

Gaurav chandel murder case greater noida police not catch killer
गौरव चंदेल मर्डर: हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग, जुलूस निकालकर इंसाफ की मांग
गौरव चंदेल मर्डर: हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग, जुलूस निकालकर इंसाफ की मांग

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हुए एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को गौर सिटी सोसाइटी में जुलूस निकालकर इंसाफ की मांग की और सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि गौरव चंदेल की सोमवार रात लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपियों का पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है।

गौरव के परिजनों का कहना है कि चार दिन हो गए, लेकिन पुलिस अबतक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। इस मामले की जांच के लिए टीमें गठित की है। फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे गाजियाबाद के किसी गैंग का हाथ है। नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से ऐसे बदमाशों की डीटेल मांगी है, जो लूटपाट की वारदात के बाद गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस को शक है कि बदमाश मर्डर करने के बाद गाजियाबाद की तरफ भागे हैं। 

गोली मारकर हत्या
गौरव चंदेल की 6 जनवरी को बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी। चंदेल की हत्या तब हुई जब वह गुरुग्राम से अपने घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी लौट रहे थे। बदमाशों ने गौरव को बंधक बनाकर उनकी कार, मोबाइल, लैपटॉप लूट लिया। बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मैनेजर का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था। 

Created On :   10 Jan 2020 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story