वाहन की टक्कर में पति-पत्नी घायल, अकोला मार्ग पर हादसा

Husband and wife injured in vehicle collision, accident on Akola road
वाहन की टक्कर में पति-पत्नी घायल, अकोला मार्ग पर हादसा
खामगांव वाहन की टक्कर में पति-पत्नी घायल, अकोला मार्ग पर हादसा

डिजिटल डेस्क, खामगांव. दूध की कैन लेकर तेज रफ्तार से दुपहिया पर जा रहे अज्ञात बोलेरो पिकअप ने टक्कर मारने से पति-पत्नी घायल होने की घटना अकोला मार्ग पर स्थित मानराज मोटर्स के सामने घटी। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा प्लाट परिसर में रहने वाले योगेश महादेव ठेंगझोडे(४५) यह पत्नी वर्षा को लेकर दुपहिया क्रमांक एमएच २८ एए ०५४३ से जा रहे थें। इस बीच उपरोक्त जगह दूध की कैन लेकर जा रहे बिना क्रमांक के मालवाहू बोलेरो पिकअप ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे दुपहिया सवार पति – पत्नी घायल हुए। इस समय उक्त बोलेरो चालक ने कहा कि, तुम्हे अस्पताल में लेकर जात हुं, वाहन पलटाकर लेकर आता हुं, ऐसा कहकर वहां से भाग गया। घायल अवस्था में रास्ते पर गिरे पति–पत्नी को एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। इस हादसे में दुपहिया का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ हैं। इस मामले में हालत में सुधाकर होने के बाद योगेश ठेंगझोडे ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा २७९, ३३७, ३३६, ४२७ के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।

Created On :   4 Nov 2022 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story