कन्हान पुल जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन

If Kanhan bridge is not started soon then the agitation
कन्हान पुल जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन
चेतावनी  कन्हान पुल जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन

डिजिटल डेस्क, कन्हान/कामठी। राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 कन्हान नदी पर नये पुलिया का निर्माण कार्य 2014 में शुरू किया गया जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इस पुल को जल्द पूरा कर सुचारू करने की मांग जिप अध्यक्ष रश्मी बर्वे ने राष्ट्रीय महामार्ग मंडल अभियंता से की है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 एक महत्वपूर्ण महामार्ग माना जाता है। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है जिसे इस पुल के सहारे पूर्ण किया जा सकता है। नागपुर से निकलकर सिवनी, जबलपुर, रिवा, वारानसी, इलाहाबाद, सागर, नरसिंहपुर, तुमसर, गोंदिया को इस पुल के सहारे जोड़ा जा सकता है। कन्हान के पास कन्हान नदी पर बने ब्रिटिशकालीन पुराने पुल पर अब भी भारी यातायात रहता है। पुल की मियाद पूर्ण हो जाने एवं यह पुल जर्जर हो जाने के कारण 25 फरवरी 2014 को तत्कालीन सड़क परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज द्वारा नये पुल का भूमिपूजन किया गया था। 35.92 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल 390.95 मीटर लंबा है। जिसके आगे-पीछे 27.925 मीटर लंबाई के दो गाले हंै। इस पुल की चौड़ाई 14.80 मीटर है। जिसमें दोनों बाजू 1.5 मीटर के फुटपाथ का प्रावधान है। इस पुल की उंचाई 121 मीटर की है। जून 2014 में इस पुलिया के निर्माण कार्य का ठेका खरे एंड तारकुंडे कंपनी को दिया गया था। एग्रिमेंट के अनुसार इस पुल का निर्माण कार्य 21 माह में पूरा किया जाना था। लेकिन पुल के निर्माण कार्य में बार-बार आ रही बाधा के चलते निर्माण कार्य दूसरी एजेंसी को सौंप दिया गया। 

आम दिनों पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन पुल पर पादचारियों के लिए बनाई जाने वाली रेलिंग का कार्य दोनों ओर होना बाकी है।ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व रेलिंग बनाने के लिए लगाई गई सलाखें अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई थी जिसके बाद इस कार्य में विलंब हुआ अब जबकि पुल साईं मंदिर से होकर आने वाले नये मार्ग तथा पुलिया समाप्ति के बाद कन्हान पुलिस स्टेशन के बाजू से आनेवाले मार्ग को जोड़ दिया गया है। दोनों मार्गों पर समतलीकरण का कार्य जारी है। किंतु अब भी पुलिया का राहगीरों के लिए शुरु न होना आश्चर्य की बात है। 2017 से लगातार पुल के निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतें तथा अब जबकि पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है इस पुल से आवागमन 2022 में भी शुरु होगा या नहीं यह निश्चित रुप से नही कहा जा सकता। नागपुर के आटोमेटिव चौक से टेकाडी तक बनने मल्टीलेन रोड कन्हान पुलिया को जोड़ा जायेगा। फिलहाल मल्टीलेन रोड का कार्य नागपुर से होते हुए कन्हान तक हो चुका है। राष्ट्रीय महामार्ग 7 पर निर्माणाधीन यह पुलिया कितनी जल्द पूरा होगा तथा कन्हान नदी के पुराने ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया एवं बार-बार बंद होते रेलवे फाटक से महामार्ग के मुसाफिरों को कब निजात मिलेगी इस ओर सब की निगाहें टिकी है। जिप अध्यक्ष रश्मी बर्वे ने राष्ट्रीय महामार्ग मंडल अभियंता को पत्र लिखकर इस पुलिया का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे नागरिकों के लिए शुरु किया जाए अन्यथा नागरिकों द्वारा तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कई बार हो चुके आंदोलन

नये पुल के निर्माण कार्य कछुआ गति से जारी रहने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अक्टूबर 2020  में नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मुलक के नेतृत्व में  प्रदर्शन कर नये पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने तथा उसे यातायात के लिए खोलने की मांग की थी, तभी प्राधिकरण के कार्यकर्ता अभियंता नरेश बोरकर ने आंदोलनकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि नये पुलिया का निर्माण कार्य 31 मार्च 2021 तक पूरा हो जायेगा। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से 31 मार्च 2021 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर तीव्र आंदोलन करने तथा महामार्ग पर यातायात ठप करने की घोषणा की थी, बाजवूद इसके वर्ष 2022 के पंाच माह बीत जाने के बाद भी अब तक इस नये पुलिया से आवागमन शुरु नहीं किया गया है। जिप अध्यक्ष रश्मी बर्वे द्वारा दिए गए पत्र को संबंधित विभाग कितनी गंभीरता से लेकर इस पुल पर यातायात शुरु कबस तक शुरू करवा पाता है इस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है।

Created On :   22 May 2022 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story