शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज ने दिया बेटी बचाओ-सशक्त बनाओ का संदेश

In the procession, Brahma Kumaris gave the message of Save Beti - Make Strong
शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज ने दिया बेटी बचाओ-सशक्त बनाओ का संदेश
स्वर्ण जयंती शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज ने दिया बेटी बचाओ-सशक्त बनाओ का संदेश

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कामठी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव स्वर्ण जयंती पर पूरे शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी विद्यालय की चैतन्य झांकी थी “बेटी बचाओ सशक्त बनाओ’ जिसमें यह दर्शाया गया था कि बेटियां ही वास्तव में 9 देवियों का स्वरूप हैं, वो जिस घर में जन्म लेती हंै उस घर में खुशियां लाती हैं और घर को सुख संपदा से भरपूर करती हैं। परंतु इंसान अज्ञानवश या पुत्रमोह के कारण कन्या को पेट में खत्म कर कन्याभ्रूण हत्या जैसा पाप कर बैठते हैं। वर्तमान समय बेटा और बेटी में कोई फर्क न करते हुए बेटियों को भी बेटे जैसा व्यवहार कर उन्हें सशक्त बनाने पर जोर देने का संदेश झांकी के माध्यम से दिया गया। सजीव झांकी का अवलोकन पूरे शहर के हजारों लोगों ने किया। साथ ही समाज परिवर्तन के कार्य मंे सोच परिवर्तन करने के लिए ब्रह्माकुमारी विद्यालय का धन्यवाद माना।

मोदी पड़ाव पहुंचने पर अरिहंत बिल्डर्स के संचालक शेषमल ओसवाल, मनीष ओसवाल, संजय शर्मा, बालाजी इंफ्रा डेवलपर्स के संचालक संजय शर्मा ने ब्रह्माकुमारी विद्यालय की संचालिका प्रेमलता दीदी का आभार माना। शोभायात्रा में पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक देवराव रडके, शोभायात्रा समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व सांसद  विलास मुत्तेमवार, पूर्व राज्यमंत्री सुलेखा कुंभारे, पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेश भोयर, निशा सावरकर, हनुमान जयंती उत्सव शोभायात्रा समिति के सभी पदाधिकारी, सभी समाज के पदाधिकारी, नगराध्यक्ष, डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, उमेश मस्के, प्रमोद पेठे, महेश भारुका सहित कामठी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Created On :   20 April 2022 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story