युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए जबलपुर की भी दावेदारी 

Jabalpur also claims for Youth Congress state president
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए जबलपुर की भी दावेदारी 
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए जबलपुर की भी दावेदारी 

मालवा-चम्बल के उम्मीदवारों  के साथ जबलपुर की पिंकी मुदगल भी मैदान में

डिजिटल डेस्क जबलपुर । युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में तेजी से कवायद चल रही है। इस चुनाव को लेकर युवा नेताओं में अच्छी-खासी रुचि देखने को मिल रही है। स्थानीय निकाय के चुनाव से पहले कांग्रेस के इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की नजर है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर के कई नामीगिरामी दावेदारों के बीच  जबलपुर की पिंकी मुदगल भी चुनौती पेश करेंगी। पिंकी मुदगल के साथ जबलपुर से युकां की राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल किया था। लेकिन गुरुवार को उन्होंने नाम वापस ले लिया और अब प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जबलपुर से सिर्फ पिंकी मुदगल बची हैं। करीब सात साल बाद हो रहे युवक कांग्रेस के इस संगठनात्मक चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग के जरिए प्रदेश के पाँच लाख युवा सदस्य अपना प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, लोकसभा, जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव चुनेंगे। 10 से 12 दिसम्बर के बीच होने वाली वोटिंग के लिए इस बार सदस्यों को तीन मिनट का समय मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में रतलाम के डॉ. विक्रांत भूरिया, ग्वालियर के संजय यादव, भोपाल के विवेक त्रिपाठी, इंदौर के अजीत बुरासी के अलावा गाडरवारा की मोना कौरव शामिल हैं।
 

Created On :   4 Dec 2020 9:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story