मुसीबतों का रेल सफर, दो घंटे देर से पहुंच रही ट्रेन

Journey of troubles, train arriving two hours late
मुसीबतों का रेल सफर, दो घंटे देर से पहुंच रही ट्रेन
गोंदिया मुसीबतों का रेल सफर, दो घंटे देर से पहुंच रही ट्रेन

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की बात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल हमेशा कहता है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बया कर रही है। बल्लारशाह-गोंदिया लोकल ट्रेन गोंदिया रेलवे स्थानक पर पहुंचने का समय रात 8.10 बजे का है। लेकिन गोंदिया रेलवे स्थानक पर दो घंटा देरी से अर्थात 10 बजे से पहुंच रही है। इतना ही नहीं तो यात्रा के दौरान यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार परेशान होकर यात्रियों ने 20 अगस्त को शिकायत सीधे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक व रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली से की है। यात्रियों ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि गोंदिया से चांदाफोर्ट बल्लारशाह यह लोकल ट्रेन प्रतिदिन गोंदिया से सुबह व बल्लारशाह से गोंदिया के लिए गाड़ी क्र. 08801 चलाई जाती है। लेकिन हमेशा एक से दो घंटे देरी से स्थानकों पर पहुंच रही है। बल्लारशाह से गोंदिया की ओर आने वाली लोकल ट्रेन देवलगांव रेलवे स्थानक पर रात 7.1 बजे पहुंचने का समय है। लेकिन एक घंटा देरी से पहुंचती है। जिस कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गोंदिया लगभग दो घंटे देरी से पहुंचना पड़ रहा है। तब तक गोंदिया से आगे जाने वाली ट्रेने छुट जाती है। जिस कारण आगे का सफर करने वाले यात्रियों को पुरी रात रेलवे स्थानक, होटल या लॉज में गुजारना पड़ता है।  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08802 यह लोकल ट्रेन गोंदिया से सुबह 7.40 बजे बल्लारशाह की ओर रवाना करने का समय है। समय पर गाेंदिया से छोड़ा जाता है, लेकिन ब्रम्हपुरी रेलवे स्थानक पर प्रतिदिन 45 मिनिट से एक घंटा लेट पहुंचती है। जो बल्लारशाह दो घंटा देरी से पहुंचती है। गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर से से चांदाफोर्ट व 22173 चांदाफोर्ट से जबलपुर इस ट्रेन का स्टॉपेज जबलपुर से निकलने के बाद मदनमहल, नैनपुर जंक्शन व बालाघाट जंक्शन पर है। उसके बाद गोंदिया में रूककर सीधे चांदाफोर्ट में स्टॉपेज दिया गया है।
 गोंदिया व चांदाफोर्ट के बीच में इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं दिया गया है, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। गोंदिया व चांदाफोर्ट के बीच में स्टॉपेज देना आवश्यक है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 58806 व 58808 बल्लारशाह से गोंदिया व गोंदिया से बल्लारशाह के बीच चलने वाली ट्रेन पूर्ववत चलाई जाए। पिछले दो वर्षों से इन ट्रेनों का आवागमन बंद है। इतना ही नहीं तो लोकल ट्रेनों में सफर कराया जा रहा है, लेकिन रेल किराया मेल, एक्सप्रेस का लिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। अतिरिक्त किराया न लिया जाए इस तरह की मांग शिकायत के माध्यम से की गई है। 

Created On :   22 Aug 2022 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story