पुरुष में पुणे व महिला में काटोल की टीम रही विजेता

Kabaddi competition: Pune in men and Katol team winners in women
पुरुष में पुणे व महिला में काटोल की टीम रही विजेता
कबड्‌डी स्पर्धा पुरुष में पुणे व महिला में काटोल की टीम रही विजेता

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान। अरिहंत बिल्डर्स के सौजन्य से तथा नागसेन क्लब कामठी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन नागसेन क्लब मोदी पड़ाव में नथमल लोढा, सरला शेषमल लोढा (ओसवाल), बिसन डोंगरे, नागसेन वासनिक, आनंद जनबंधु की स्मृति में किया गया था। अंतिम मुकाबला बुधवार को खेला गया। जिसमें लड़कों की टीम विजेता श्रीराम राम क्लब पुणे को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार तथा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार नागसेन क्लब कामठी को 20 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार नागसेन क्लब धुसाडा 7 स्टार सिरसोली को 15 हजार रुपए पुरस्कार प्रदान किया गयाा। वहीं लड़कियों की टीम में साईं काटोल को प्रथम पुरस्कार में 15 हजार तथा शिल्ड एवं संघर्ष नगर नागपुर की टीम को 10 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार के रूप प्रदान किया गया। राइडर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार साईं काटोल की अनू को दिया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार संघर्ष नागपुर की योगिता गड़े ने हासिल किया। स्पर्धा के सफलतार्थ अरिहंत बिल्डर्स कामठी तथा नागसेन क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रयास किया। 

Created On :   3 April 2022 8:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story